{"_id":"6a5b7d6178e2248ea90888ec","slug":"video-dm-personally-reaches-out-to-differently-abled-complainant-at-tehsil-diwas-2026-07-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"तहसील दिवस में दिखी जिलाधिकारी की संवेदनशीलता, दिव्यांग फरियादी तक खुद पहुंचे डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तहसील दिवस में दिखी जिलाधिकारी की संवेदनशीलता, दिव्यांग फरियादी तक खुद पहुंचे डीएम
तहसील सभागार में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान जिलाधिकारी बृजेश कुमार सिंह की संवेदनशीलता और मानवीय व्यवहार की मिसाल देखने को मिली। फरियादियों की शिकायतें सुन रहे जिलाधिकारी की नजर जैसे ही दोनों पैरों से दिव्यांग कटरा निवासी शिशुपाल पर पड़ी, वह तुरंत अपनी कुर्सी से उठकर उनके पास पहुंचे और स्वयं उनकी समस्या सुनी।
शिशुपाल ने बताया कि वह लंबे समय से दिव्यांग पेंशन के लिए प्रयास कर रहे हैं, लेकिन अब तक पेंशन स्वीकृत नहीं हो सकी है। उनकी परेशानी सुनते ही जिलाधिकारी ने तत्काल व्हीलचेयर मंगवाकर उन्हें बैठाने की व्यवस्था कराई और समाज कल्याण विभाग के अधिकारियों को मौके पर ही शिकायती पत्र लेकर आवश्यक अभिलेख पूरे कराते हुए शीघ्र पेंशन स्वीकृत कराने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने अधिकारियों से कहा कि दोनों पैरों से दिव्यांग व्यक्ति को दूसरी मंजिल तक 10 से 15 सीढ़ियां चढ़कर आना पड़ा, यह स्थिति संवेदनशील है। ऐसे मामलों में विभागीय अधिकारी स्वयं आगे बढ़कर जरूरतमंदों की सहायता करें और उन्हें अनावश्यक परेशानी न उठानी पड़े।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।