{"_id":"6a5b2f810d2c23a1370a4e3c","slug":"video-asha-thakur-said-making-kullu-clean-and-beautiful-is-the-top-priority-2026-07-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: आशा ठाकुर बोलीं- कुल्लू को स्वच्छ और सुंदर बनाना पहली प्राथमिकता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: आशा ठाकुर बोलीं- कुल्लू को स्वच्छ और सुंदर बनाना पहली प्राथमिकता
नगर परिषद कुल्लू की नवनिर्वाचित अध्यक्ष आशा ठाकुर ने पदभार संभालने के बाद कहा कि उनकी पहली प्राथमिकता कुल्लू शहर को साफ-सुथरा और सुंदर बनाना होगी। उन्होंने कहा कि शहर के समग्र विकास के लिए शासन और प्रशासन की जवाबदेही तय की जाएगी तथा लोगों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जाएगा। आशा ठाकुर ने कहा कि महिला सशक्तिकरण और युवाओं के विकास पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। शहर में लंबे समय से बनी कचरा निस्तारण की समस्या के समाधान के लिए भी जल्द ठोस कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि निकास नालियों, स्ट्रीट लाइटों और लावारिस पशुओं की समस्या भी प्रमुख मुद्दे हैं, जिनके समाधान के लिए प्राथमिकता के आधार पर कार्य किया जाएगा। वहीं नगर परिषद कुल्लू की उपाध्यक्ष शालिनी राय भारद्वाज ने कहा कि शहर के विकास को लेकर जल्द ही परिषद की बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक में विकास से जुड़े प्रमुख मुद्दों और प्राथमिकताओं को तय किया जाएगा, जिसके आधार पर आगामी विकास कार्यों की रूपरेखा तैयार की जाएगी। उन्होंने कहा कि नगर परिषद की आय बढ़ाने के लिए शहर में परिषद की दुकानों के किराये की समीक्षा की जाएगी। वर्तमान में कई दुकानों का किराया काफी कम है, इसलिए नए सिरे से किराया निर्धारण कर परिषद की आय बढ़ाने की दिशा में कदम उठाए जाएंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।