Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
Chandigarh-Punjab News
›
Women beneficiaries under the 'Mavan-Dhiyan Satkar Yojana' will receive funds starting August 1st, Arvind Kejriwal said in Pathankot.
{"_id":"6a5b2be5f2b24c7dce0ff7f4","slug":"video-women-beneficiaries-under-the-mavan-dhiyan-satkar-yojana-will-receive-funds-starting-august-1st-arvind-kejriwal-said-in-pathankot-2026-07-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"मावां-धीयां सत्कार योजना के तहत बची महिलाओं को पहली अगस्त से मिलेंगे पैसे, पठानकोट में बोले अरविंद केजरीवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मावां-धीयां सत्कार योजना के तहत बची महिलाओं को पहली अगस्त से मिलेंगे पैसे, पठानकोट में बोले अरविंद केजरीवाल
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान शुक्रवार रात पठानकोट में 'एक शाम भगवान शिव के नाम' भजन संध्या में शामिल हुए। इस दाैरान केजरीवाल ने कहा कि पंजाब सभी धर्मों की समृद्ध आध्यात्मिक विरासत के साथ-साथ सनातन परंपराओं को मनाने के प्रयासों का गवाह बन रहा है।
केजरीवाल ने श्री गुरु तेग बहादुर के 350वें शहीदी दिवस को धूमधाम से मनाने, श्री गुरु रविदास जी महाराज के 650वें प्रकाश पर्व की चल रही तैयारियों/जश्न, 'मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना' के विस्तार और पटियाला के ऐतिहासिक काली माता मंदिर के पुनर्विकास का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि पंजाब के सभी 22 जिलों में 'एक शाम भगवान शिव के नाम' कार्यक्रम करवाए जा रहे हैं और लोग खुशी जता रहे हैं कि प्रदेश में पहली बार सनातन धर्म के लिए इतने बड़े पैमाने पर कार्यक्रम करवाए जा रहे हैं।
अरविंद केजरीवाल ने मांवां-धीयां सत्कार योजना के बारे में कहा कि आप में से बड़ी संख्या में लोगों ने अपने बैंक खातों में 3,000 रुपये प्राप्त करने के बाद हाथ खड़े किए हैं। पहली अगस्त को भगवंत मान पठानकोट आएंगे और रहती राशि सीधे आपके खातों में ट्रांसफर कर दी जाएगी। हर वह महिला जिसका रजिस्ट्रेशन पूरा हो चुका है लेकिन भुगतान अभी बाकी है, उसे भी एक अगस्त को अपने बैंक खाते में पैसे मिल जाएंगे। केजरीवाल ने कहा कि गुरु साहिब की कृपा है कि हमें भगवंत मान जैसा ईमानदार मुख्यमंत्री मिला है। मुझे याद है कि पिछले हर मुख्यमंत्री और उनके मंत्रियों पर भ्रष्टाचार के आरोप लगे थे। पहली बार पंजाब को ऐसा मुख्यमंत्री मिला है, जिस पर एक रुपये के भ्रष्टाचार का आरोप भी कोई नहीं लगा सकता। कोई भी उन पर, उनके परिवार या उनके किसी मंत्री पर एक रुपये के भ्रष्टाचार का आरोप नहीं लगा सकता। एक-एक रुपया बचाकर उन्होंने आपके लिए बिजली मुफ्त की, 10 लाख रुपये तक का स्वास्थ्य बीमा दिया, आपके लिए 'तीर्थ यात्राओं' का प्रबंध किया और अब हर महीने आपके खातों में एक हजार रुपये जमा करवा रहे हैं।
तीर्थ यात्रा योजना के विस्तार पर उन्होंने कहा कि 'मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा' योजना के पहली अगस्त से तीन और रूट शुरू होंगे। खाटू श्याम जी और सालासर जी के रूट शुरू होंगे। एक और रूट हरिद्वार और ऋषिकेश के लिए और एक और मथुरा और वृंदावन के लिए शुरू होगा। आप सभी को जरूर जाना चाहिए। हमने 1.5 लाख श्रद्धालुओं के लिए प्रबंध किए हैं, जो इन तीनों रूटों पर तीर्थ यात्रा करेंगे।
केजरीवाल ने कहा कि अमृतसर में भगवान वाल्मीकि मंदिर स्थित है। पंजाब सरकार ने निर्णय लिया है कि भगवान वाल्मीकि मंदिर के साथ ही माता सीता तथा लव-कुश को समर्पित एक भव्य मंदिर का निर्माण कराया जाएगा। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि पंजाब की धरती अत्यंत उपजाऊ है और यहां बोया गया हर बीज अंकुरित होता है, लेकिन एक बीज ऐसा है जो पंजाब की धरती पर कभी नहीं उग सकता, वह है नफरत का बीज। उन्होंने कहा कि पंजाब की सबसे बड़ी पहचान उसकी सांप्रदायिक सद्भावना, भाईचारा और सामाजिक एकता है। यहां के त्योहार और परंपराएं सभी की साझी विरासत हैं। रामनवमी, गुरुपर्व, हनुमान जयंती, ईद और शहीदी दिवस सभी पंजाबवासियों के साझा पर्व हैं। इसी प्रकार शहीद भगत सिंह, करतार सिंह सराभा, गदर आंदोलन के महानायक तथा लाला लाजपत राय पूरे समाज की साझा धरोहर हैं।
मान ने पठानकोट के लोगों को आश्वस्त करते हुए कहा कि उनकी सरकार जनसेवा में कभी कोई कमी नहीं आने देगी। उन्होंने कहा कि पिछली सरकारें बार-बार यह कहकर अपनी जिम्मेदारी से बचती रहीं कि राज्य का खजाना खाली है, लेकिन उनकी साढ़े चार वर्ष की सरकार ने कभी ऐसा दावा नहीं किया। उन्होंने कहा कि राज्य का खजाना हमेशा जनता के लिए खुला है, क्योंकि यह जनता का ही धन है। हमारा कर्तव्य केवल भ्रष्टाचार, चोरी और फिजूलखर्ची को रोकना है। पहले यही पैसा नेताओं और उनके रिश्तेदारों की जेबों में चला जाता था, लेकिन हमने उन सभी रिसावों को बंद कर दिया है।
उन्होंने कहा कि पूरे पंजाब में तेजी से सड़क निर्माण कराया जा रहा है, लगभग 68 हजार युवाओं को सरकारी नौकरियां दी जा चुकी हैं, आम नागरिकों को 10 लाख रुपये तक का मुफ्त स्वास्थ्य उपचार उपलब्ध कराया जा रहा है तथा 'मावां-धीयां सत्कार योजना' के अंतर्गत महिलाओं को सम्मान राशि के रूप में 1,000 रुपये तथा अनुसूचित जाति वर्ग की महिलाओं को 1,500 रुपये प्रतिमाह दिए जा रहे हैं। कहा कि हमें पंजाब को कैलिफोर्निया, लंदन या पेरिस बनाने की आवश्यकता नहीं है। हमें अपनी पहचान के अनुरूप एक समृद्ध, खुशहाल और बेहतर पंजाब बनाना है। पंजाब से नशा, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार का पूरी तरह अंत होना चाहिए। हमें ऐसा 'रंगला पंजाब' बनाना है, जिसमें पठानकोट भी अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।