{"_id":"698994ae3f65c92429031719","slug":"kanpur-retired-kesco-employee-murders-wife-arrested-2026-02-09","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: सेवानिवृत्त केस्को कर्मी ने पत्नी को मौत के घाट उतारा, गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: सेवानिवृत्त केस्को कर्मी ने पत्नी को मौत के घाट उतारा, गिरफ्तार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Mon, 09 Feb 2026 01:33 PM IST
विज्ञापन
सार
यूपी के कानपुर में महिला की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पति ने पत्नी की हत्या कर दी। पुलिस ने हत्यारोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।
ललिता की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
बर्रा थाना क्षेत्र के कर्रही पुरानी बस्ती में सोमवार को घरेलू विवाद के दौरान सेवानिवृत्त केस्को कर्मी ने अपनी पत्नी की धारदार हथियार से हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी घर से बाहर निकलकर मेन गेट के पास बैठ गया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने उसे मौके से गिरफ्तार कर लिया। फोरेंसिक टीम की जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
कर्रही पुरानी बस्ती निवासी 75 वर्षीय साहेब लाल केस्को में चतुर्थ श्रेणी कर्मी के पद से सेवानिवृत्त हैं। परिवार में 65 वर्षीय पत्नी ललिता, दो बेटे और चार विवाहित बेटियां हैं। बड़ा बेटा महेंद्र परिवार सहित पास ही दूसरे मकान में रहता है, जबकि अविवाहित बेटा सुरेंद्र माता-पिता के साथ रहता था। सुरेंद्र पुताई का काम करता है और सोमवार सुबह करीब नौ बजे काम पर गया था। आरोपी के भाई महेश के अनुसार, वह सुबह करीब दस बजे भाभी से मिलने घर पहुंचा। उस समय साहेब लाल मेन गेट के पास बैठा हुआ था।
Trending Videos

घर के बाहर लगी भीड़
- फोटो : अमर उजाला
भाभी के बारे में पूछने पर उसने कोई जवाब नहीं दिया। जब महेश ने गेट खोलकर अंदर प्रवेश किया तो ललिता का शव पड़ा मिला, पास ही वारदात में प्रयुक्त हथियार भी था। इसके बाद परिजनों और पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर जांच शुरू की। डीसीपी दक्षिण दीपेंद्र नाथ चौधरी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पति-पत्नी के बीच विवाद के बाद हत्या की बात सामने आई है। विवाद के कारणों की जांच की जा रही है। फोरेंसिक साक्ष्य जुटाने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है।