{"_id":"69898943551397a45f05c135","slug":"kanpur-high-voltage-drama-at-hdfc-bank-as-female-employee-threatens-customer-flaunting-her-caste-2026-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: एचडीएफसी बैंक में महिला कर्मचारी का हाई-वोल्टेज ड्रामा, जाति का रौब दिखाकर दी धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: एचडीएफसी बैंक में महिला कर्मचारी का हाई-वोल्टेज ड्रामा, जाति का रौब दिखाकर दी धमकी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Mon, 09 Feb 2026 12:44 PM IST
विज्ञापन
महिला कर्मचारी का हाई-वोल्टेज ड्रामा
- फोटो : वीडियो ग्रैब्स
विज्ञापन
पनकी स्थित एचडीएफसी बैंक की शाखा उस समय अखाड़ा बन गई जब वहां तैनात कर्मचारी आस्था सिंह ने मर्यादा की सारी हदें पार कर दीं। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में आस्था सिंह न केवल ग्राहक को भद्दी-भद्दी गालियां दे रही हैं, बल्कि हिंसक होकर उन पर लैपटॉप तानते हुए भी नजर आ रही हैं।
हद तो तब हो गई जब महिला कर्मचारी ने सरेआम अपनी जाति का हवाला देते हुए "ठाकुर हूं मैं" कहकर ग्राहक को धमकाया और डराने की कोशिश की। बैंक जैसे पेशेवर संस्थान में किसी कर्मचारी द्वारा इस तरह की जातिसूचक दबंगई और हिंसक व्यवहार ने लोगों में भारी आक्रोश पैदा कर दिया है। वायरल वीडियो पनकी ब्रांच का बताया जा रहा है। अमर उजाला वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।
Trending Videos