{"_id":"69898bd34fab3c784503bea2","slug":"lamborghini-car-has-been-brought-to-police-station-businessman-who-injured-three-people-is-still-on-the-run-2026-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: थाने लाई गई लैंबोर्गिनी कार, तीन लोगों को घायल करने वाला कारोबारी अभी भी फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: थाने लाई गई लैंबोर्गिनी कार, तीन लोगों को घायल करने वाला कारोबारी अभी भी फरार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Mon, 09 Feb 2026 12:55 PM IST
विज्ञापन
इसी लैंबोर्गिनी कार से हुआ हादसा
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
वीआईपी रोड पर हुए हादसे के बाद पुलिस जिस लैंबोर्गिनी कार को कब्जे में लेकर थाने ले आई, उसका चालक और कारोबारी मालिक अब तक फरार है। हादसे में तीन लोगों के घायल होने के बावजूद आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठने लगे हैं। रविवार को तेज रफ्तार लैंबोर्गिनी कार बेकाबू होकर सड़क पर लोगों को टक्कर मारती चली गई थी।
Trending Videos
हादसे में बाइक सवार समेत तीन लोग घायल हो गए थे, जिन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने कार को थाने भिजवाया, लेकिन चालक वहां से निकलने में सफल रहा। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि हादसे में शामिल वाहन कोई सामान्य कार या बाइक होती तो चालक को तुरंत हिरासत में ले लिया जाता। वहीं पुलिस का दावा है कि आरोपी कारोबारी की पहचान कर ली गई है और उसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
एफआईआर में जोड़ा गया शिवम का नाम
लैंबोर्गिनी कार हादसे में पुलिस जांच के बाद चालक शिवम मिश्रा का नाम एफआईआर में जोड़ा गया है। पुलिस ने लैंबोर्गिनी कार को सीज कर लिया है।