सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Young man dies at nursing home in Kalyanpur, family creates ruckus

Kanpur: कल्याणपुर के नर्सिंगहोम में युवक की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 09 Feb 2026 11:45 AM IST
विज्ञापन
Kanpur: Young man dies at nursing home in Kalyanpur, family creates ruckus
नर्सिंगहोम में युवक की मौत का मामला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कल्याणपुर के नर्सिंगहोम में रविवार को युवक की मौत पर परिजनों ने लापरवाही का आरोप लगाकर जमकर हंगामा किया। मामला बढ़ता देख मौके पर पीएसी को तैनात कर दिया गया। घरवाले मुआवजे, अस्पताल सील करने और पैनल से पोस्टमार्टम पर अड़े रहे। देर रात शव पोस्टमाॅर्टम के लिए भेजा गया। कल्याणपुर पुलिस को तहरीर दी गई है। कानपुर देहात के शिवली पोस्ट के ग्राम हरदिया नाल निवासी मुलायम सिंह यादव (34) कांवड़ लेकर जा रहे थे।
Trending Videos


गुरुवार को यात्रा के दौरान चौबेपुर के पास भगदड़ जैसी स्थिति हुई तो उनके कंधे और सीने में गंभीर चोट आ गई। उन्हें कल्याणपुर खुर्द स्थित गणेश हॉस्पिटल में भर्ती कराया। परिजनों का आरोप है कि अस्पताल में इलाज में लापरवाही बरती जा रही थी। इसके चलते वह किसी दूसरे अस्पताल में ले जाना चाहते थे, लेकिन डॉक्टर के आश्वासन पर वह नहीं गए। रविवार को इलाज के दौरान मुलायम की मौत हो गई। इससे आक्रोशित घरवाले ने हंगामा किया। सूचना पर थाना पुलिस के साथ एसीपी कल्याणपुर आशुतोष कुमार आए। उनसे अस्पताल को सील कराने और मुआवजा दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

Kanpur: Young man dies at nursing home in Kalyanpur, family creates ruckus
नर्सिंगहोम में युवक की मौत का मामला - फोटो : अमर उजाला
परिजनों ने बताया कि मुलायम के परिवार में पत्नी रिंकी और तीन बेटियां हैं, जिनकी जिम्मेदारी उन्हीं पर थी। एसीपी कल्याणपुर आशुतोष कुमार ने बताया कि परिजनों से बातचीत हुई है। शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। परिजनों ने दूसरे जिले के डॉक्टरों के पैनल से पोस्टमाॅर्टम कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed