सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Shots fired in the air, student slapped and punched 22 times in 38 seconds

Kanpur: हवाई फायरिंग, छात्र पर 38 सेकेंड में 22 तमाचे और घूसे जड़े

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 03 Feb 2026 11:17 PM IST
विज्ञापन
Kanpur: Shots fired in the air, student slapped and punched 22 times in 38 seconds
फायर करता युवक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
काकादेव थाना क्षेत्र के पांडुनगर में सोमवार रात शराब के नशे में धुत युवकों के हवाई फायरिंग करते हुए बीकॉम छात्र को गिरा-गिरकर पीटा। 38 सेकेंड के वायरल वीडियो में छात्र को करीब 22 से ज्यादा तमाचे व घूसे जड़े। गीतानगर इलाके के रहने वाले बीकॉम छात्र अमन सोनकर ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। बताया कि सोमवार शाम करीब आठ बजे वह अपने दोस्तों के साथ पांडुनगर स्थित मानस मंच पार्क के पास चाय पीने गया था। वहीं गली में शराब पी रहे कुछ लोग गालियां देने लगे। विरोध करने पर तमंचे से हवाई फायरिंग करते हुए दौड़ा एक रेस्टोरेंट के पास पकड़कर पीट दिया। काकादेव इंस्पेक्टर राजेश कुमार शर्मा ने बताया कि छात्र की तहरीर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर सीसी कैमरों से आरोपियों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। 
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed