{"_id":"69bd1cecda73b5d6d5012675","slug":"kanpur-teenager-commits-suicide-by-hanging-father-claims-he-took-this-step-out-of-fear-of-the-police-2026-03-20","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: किशोर ने फंदा लगाकर दी जान, किरायेदार से हुआ था विवाद, पिता बोले- पुलिस के डर से उठा लिया कदम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: किशोर ने फंदा लगाकर दी जान, किरायेदार से हुआ था विवाद, पिता बोले- पुलिस के डर से उठा लिया कदम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Himanshu Awasthi
Updated Fri, 20 Mar 2026 03:39 PM IST
विज्ञापन
सार
Kanpur News: कानपुर के गोविंद नगर में मोबाइल चार्जर मांगने पर महिला किरायेदार की पिटाई और पुलिस के डर से एक किशोर ने फंदा लगाकर जान दे दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
मृतक की फाइल फोटो और रोते बिलखते परिजन
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन
विस्तार
कानपुर में गोविंद नगर थाना क्षेत्र के नटराज टॉकीज के पास रहने वाले हाकिम सिंह के बेटे अमन (17) ने गुरुवार शाम चुन्नी से फंदा लगाकर जान दे दी। पिता का आरोप है कि मकान में किराये पर रहने वाली एक महिला से बेटे ने मोबाइल चार्ज करने के लिए चार्जर मांगा। इस पर उसने चार्जर देने से मना करते हुए गाली-गलौज करना शुरू कर दिया।
Trending Videos
इस पर बेटे ने विरोध किया, तो विवाद बढ़ गया। आरोप है कि इसी बात को लेकर महिला किरायेदार ने बेटे को जमकर पीटा। इसके बाद पुलिस को सूचना दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस को देखते ही अमन ने अपने को कमरे में अंदर से बंद कर लिया। पिता के अनुसार पुलिस काफी देर तक दरवाजा खटखटाती रही, लेकिन बेटे ने गिरफ्तार होने के डर से दरवाजा नहीं खोला और फंदा लगाकर जान दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
पिता के अनुसार वह लोग भी सुमित सिंह के मकान में किराये पर रहते हैं। अभी छह महीने पहले ही शिफ्ट हुए थे। आरोप था कि इससे पहले जहां किराए पर रहते थे, वहां एक युवक से बेटे का झगड़ा हुआ था। इस पर पुलिस ने बेटे को पीटा था। इस कारण बेटा पुलिस से बहुत डरता था। घटना के समय वह शिवराजपुर के काकूपुर गांव गए हुए थे। गोविंद इंस्पेक्टर रीकेश कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। जांच की जा रही है।