सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Tempo and Erickshaw Banned on Kachahri Marg New Traffic Arrangement Implemented to Alleviate Congestion

Kanpur: कचहरी मार्ग पर टेम्पो और ई-रिक्शा प्रतिबंधित, जाम से राहत को लागू हुई नई ट्रैफिक व्यवस्था, पढ़ें डिटेल

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Fri, 22 May 2026 02:02 PM IST
विज्ञापन
सार

Kanpur News: कानपुर पुलिस ने बार व लॉयर्स एसोसिएशन के साथ बैठक कर कचहरी मार्ग समेत कई रास्तों पर टेम्पो और ई-रिक्शा को पूरी तरह प्रतिबंधित कर दिया है। ट्रैफिक सुचारु करने के लिए मधुबन से चेतना चौराहा तक वन-वे व्यवस्था लागू की गई है।

Kanpur Tempo and Erickshaw Banned on Kachahri Marg New Traffic Arrangement Implemented to Alleviate Congestion
कानपुर ट्रैफिक जाम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

कानपुर में कचहरी परिसर और आसपास के क्षेत्रों में लगातार लग रहे जाम और अतिक्रमण की समस्या को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। अब कचहरी की ओर जाने वाले कई प्रमुख मार्गों पर टैम्पो और ई-रिक्शा के संचालन पर पूर्ण प्रतिबंध लागू कर दिया गया है।

Trending Videos

पुलिस उपायुक्त पूर्वी, बार एसोसिएशन और द लॉयर्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों के साथ हुई संयुक्त बैठक के बाद यह निर्णय लिया गया। इसके बाद अधिकारियों ने पैदल भ्रमण कर मौके का निरीक्षण किया और जाम व अतिक्रमण वाले स्थानों को चिन्हित किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

इन रास्तों पर टेम्पो और ई-रिक्शा पूरी तरह बंद

  • चेतना चौराहे से कचहरी मार्ग।
  • आरओ प्लांट से सब्जी मंडी होते हुए प्रथम गेट न्यायालय मार्ग।
  • भार्गव हॉस्पिटल चौराहा से कचहरी मार्ग।
  • मधुबन तिराहा से कचहरी मार्ग।

एकल मार्ग व्यवस्था भी लागू
मधुबन तिराहा से चेतना चौराहा तक वन-वे ट्रैफिक व्यवस्था लागू की गई है, जिससे यातायात सुचारु बना रहे और जाम की स्थिति उत्पन्न न हो।

विज्ञापन

सफेद लाइन के अंदर ही होगी पार्किंग
प्रशासन ने अधिवक्ताओं और आम वाहन चालकों के लिए भी निर्देश जारी किए हैं कि कचहरी रोड और वीआईपी रोड पर सफेद लाइन के अंदर ही वाहन पार्क किए जाएं। नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। पुलिस प्रशासन ने बताया कि कचहरी क्षेत्र को अतिक्रमण मुक्त और सुगम यातायात वाला क्षेत्र बनाने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल और यातायात पुलिस की तैनाती की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed