सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Water supply will be available in the afternoon from March 3 to 5 In case of non availability of water

Kanpur: तीन से पांच मार्च तक दोपहर में भी होगी जलापूर्ति, पानी न आने पर 9235553826 व 9235553827 पर करें शिकायत

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Tue, 03 Mar 2026 10:55 AM IST
विज्ञापन
सार

Kanpur News: कानपुर जलकल विभाग होली पर तीन से पांच मार्च तक दोपहर में दो घंटे अतिरिक्त पानी देगा। किसी भी समस्या के लिए 60 टैंकर और कंट्रोल रूम सेवा 24 घंटे उपलब्ध रहेगी।

Kanpur Water supply will be available in the afternoon from March 3 to 5 In case of non availability of water
जलकल विभाग, कानपुर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार

कानपुर में रंगों के त्यौहार पर तीन से पांच मार्च तक दोपहर में भी दो घंटे प्रेशर से पानी की आपूर्ति की जाएगी। जरूरत पड़ने पर पानी के टैंकर भी नि:शुल्क भेजे जाएंगे। ये दावा जलकल विभाग के जलकल विभाग के महाप्रबंधक आनंद कुमार त्रिपाठी ने किया। बताया कि इसके लिए सभी जोनल पंपिंग स्टेशनों, नलकूपों से पानी की पूर्ति की जाएगी। सुबह 6:00 बजे से 9:00 बजे तक और शाम 6:00 बजे से रात 8:00 बजे तक पानी की आपूर्ति पूर्ववत होती रहेगी।

Trending Videos

पेयजल एवं सीवर व्यवस्था सुचारू बनाए रखने के लिए जलकल विभाग मुख्यालय स्थित कंट्रोल रूम के मोबाइल नंबर 9235553826 या 9235553827 पर जनता शिकायत दर्ज करा सकती है। इसके अलावा लोग अपने-अपने जोन के जोनल अभियंताओं के मोबाइल नंबरों पर भी सीधे शिकायत दर्ज करा सकते हैं। आपातकालीन स्थिति में जलापूर्ति के लिए पानी के 60 टैंकर भी विभाग में उपलब्ध हैं। किसी भी प्रकार की असुविधा में उपलब्ध होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed