फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Youth Drowns While Taking Bath in Ganga After Cremation at Bhairav Ghat, Search Underway

Kanpur: अंतिम संस्कार में आया युवक गंगा में नहाते समय डूबा; गोताखोरों की टीम तलाश में जुटी

Sun, 09 Aug 2026 02:25 PM IST
प्रसून शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला,कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,कानपुर Published by: प्रसून शुक्ला Updated Sun, 09 Aug 2026 02:25 PM IST
सार

Kanpur News: भैरव घाट में अंतिम संस्कार के बाद गंगा में स्नान करते समय एक युवक डूब गया। युवक की पहचान पी रोड स्थित वनखंडेश्वर मंदिर के पास रहने वाले मयंक चौरसिया के रूप में हुई है। सूचना मिलने के बाद पुलिस और जल पुलिस मौके पर पहुंची और युवक की तलाश शुरू कर दी गई।

विज्ञापन
Kanpur: Youth Drowns While Taking Bath in Ganga After Cremation at Bhairav Ghat, Search Underway
गोताखोरों की टीम तलाश में जुटी - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर के भैरव घाट पर रविवार को उस समय अफरा-तफरी और चीख-पुकार मच गई, जब अंतिम संस्कार के बाद गंगा स्नान कर रहा एक युवक गहरे पानी में समा गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुँचा, वहीं जल पुलिस और गोताखोरों की मदद से डूबे युवक की गंगा में तलाश शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन

अंतिम संस्कार में शामिल होने आया था युवक

जानकारी के अनुसार, कानपुर के पी रोड स्थित वानखंडेश्वर मंदिर के पास रहने वाला मयंक चौरसिया अपने मोहल्ले के ही एक व्यक्ति के अंतिम संस्कार में शामिल होने भैरव घाट आया हुआ था। दाह संस्कार की प्रक्रिया पूरी होने के बाद मयंक घाट पर गंगा स्नान करने लगा। इसी दौरान अचानक गहरे पानी में चले जाने और तेज बहाव की चपेट में आने से वह डूबने लगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

Kanpur: Youth Drowns While Taking Bath in Ganga After Cremation at Bhairav Ghat, Search Underway
फाइल फोटो मयंक चौरसिया - फोटो : amar ujala

गोताखोरों की मदद से तलाश जारी

साथ मौजूद लोगों ने युवक को डूबता देख तुरंत शोर मचाया और मामले की सूचना स्थानीय पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुँची। शुरुआत में गोताखोरों के पहुँचने में थोड़ी देरी हुई, लेकिन इसके बाद जल पुलिस और स्थानीय गोताखोरों ने पानी में उतरकर मयंक की तलाश शुरू कर दी।

विज्ञापन

हादसे की खबर मिलते ही युवक के परिजनों और पी रोड क्षेत्र में कोहराम मच गया है। परिजन और मोहल्ले के लोग भारी संख्या में भैरव घाट पहुँच गए हैं, जहाँ हर कोई मयंक की सलामती की प्रार्थना कर रहा है। फिलहाल जल पुलिस की टीम गंगा में युवक को खोजने के लिए लगातार रेस्क्यू अभियान चला रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed