फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Karbain will be made in SAF for NSG commandos

अब दुश्मन की खैर नहीं, एनएसजी कमांडो के लिए एसएएफ तैयार करेगी ये खास कारबाइन

Sat, 01 Jun 2019 11:38 AM IST
प्रशांत कुमार अमित अवस्थी, अमर उजाला, कानपुर
अमित अवस्थी, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रशांत कुमार Updated Sat, 01 Jun 2019 11:38 AM IST
विज्ञापन
Karbain will be made in SAF for NSG commandos
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : गूगल

सेना के अलावा अन्य सुरक्षा बलों के लिए अलग-अलग उत्पाद तैयार करने वाली लघु शस्त्र निर्माणी (एसएएफ) कानपुर, नेशनल सिक्योरिटी गार्ड (एनएसजी) कमांडो के लिए देश की पहली क्लोज क्वार्टर बैटल(सीक्यूबी) कारबाइन तैयार करने जा रही है। डीआरडीओ के सहयोग से बनने वाली इस कारबाइन के प्रोटोटाइप पर काम शुरू कर दिया गया है। साल के अंत तक इस कारबाइन के तैयार होने की संभावना जताई गई है।

विज्ञापन


अभी इस तरह की कारबाइन को जर्मनी समेत अन्य देशों की कंपनियों से आयात किया जाता है। खास मिशन को ध्यान में रखकर इस प्रकार की कारबाइन को तैयार किया जा रहा है। 200 मीटर तक मार करने में सक्षम इस कारबाइन की विशेषता यह होगी कि किसी भी पास या दूर के टारगेट (दुश्मन) को सटीकता के साथ खत्म कर सकेगी ताकि किसी अन्य को जानमाल का खतरा न हो।
विज्ञापन


निर्माणी के सूत्रों ने बताया कि इसके प्रोटोटाइप को तैयार करने का काम शुरू कर दिया गया है। डिजाइन और तकनीक में डीआरडीओ के वैज्ञानिक मदद कर रहे हैं। प्रोटोटाइप तैयार होने के बाद इसका निर्माण शुरू कर परीक्षण किया जाएगा। बताया गया कि जर्मनी की एमपी फाइव कारबाइन का इस्तेमाल मौजूदा समय में एनएसजी कमांडो करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

एसएएफ में अत्याधुनिक एके-203 कारबाइन के पार्ट्स भी बनाए जाएंगे

एसएएफ में अत्याधुनिक एके-203 कारबाइन के पार्ट्स भी बनाए जाएंगे। बता दें कि रूस की कंपनी के सहयोग से अमेठी स्थित निर्माणी में एके-203 कारबाइन को तैयार करने के संबंध में कुछ समय पहले रूसी कंपनी और आयुध निर्माणी बोर्ड के साथ करार किया गया था।

सूत्रों ने बताया कि किसी भी निर्माणी में सभी प्रकार के उपकरण सुरक्षा कारणों के कारण नहीं बनाए जाते हैं। निर्माणी में अलग-अलग कारबाइन का उत्पादन पहले से ही किया जाता है। इसलिए यहां पर उपकरण बनने का काम आएगा।

निर्माणी में मार्क 4, अनमोल रिवाल्वर का भी निर्माण किया जाता है। निर्माणी के सूत्रों ने बताया कि जल्द ही निर्माणी में .32 बोर की साइड फोल्डिंग (चेंबर जिसमें गोलियां लगती हैं) रिवाल्वर का भी निर्माण किया जाएगा। इस पर भी काम शुरू कर दिया गया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed