{"_id":"6a3fda377a6fbb296906efbf","slug":"lover-beaten-by-family-members-while-taking-away-teenage-girl-2026-06-27","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: फिल्मी स्टाइल में प्रेमिका के घर पहुंचा प्रेमी, किशोरी को साथ ले जाता देख परिजनों ने किया ये हाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: फिल्मी स्टाइल में प्रेमिका के घर पहुंचा प्रेमी, किशोरी को साथ ले जाता देख परिजनों ने किया ये हाल
Sun, 28 Jun 2026 04:55 PM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
Published by: Shikha Pandey
Updated Sun, 28 Jun 2026 04:55 PM IST
सार
Banda News: किशोरी को लेकर जा रहे प्रेमी को परिजनों ने पीट दिया। घटना देहात कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रेम प्रसंग के चलते घर से गई किशोरी को उसके माता-पिता तलाश कर घर ले गए। इस बीच फिल्मी स्टाइल में प्रेमी किशोरी के घर पहुंचा और दोबारा किशोरी को साथ ले जाने लगा। यह देख परिवार के लोगों ने ग्रामीणों की मदद से प्रेमी को पकड़ कर पिटाई की। इसके बाद कोतवाली देहात के सुपुर्द कर दिया। किशोरी के पिता ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।
देहात कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने कोतवाली देहात में तहरीर देकर बताया कि उसकी बहन हमीरपुर जनपद में ब्याही है। इससे उसकी 17 वर्षीय बेटी का अपनी बुआ के घर आना-जाना था। उसी गांव के किशन सविता से उसकी बेटी का प्रेम प्रसंग होने पर किशन उसकी बेटी को 23 जून को भगा ले गया था। इस उन्होंने अपनी बेटी की खोजबीन की तो उनकी बेटी उन्हें मिल गई, वह उसे घर ले आया। इस बीच किशन भी 26 जून को उसके घर आ गया और उसकी बेटी को दोबारा अपने साथ भगा ले जाने लगा।

घरवालों ने ग्रामीणों के सहयोग से दोनों को पकड़ कर आरोपी को पीट दिया। इस पर उनके पिता ने दोनों को पुलिस के हवाले कर दिया है। देहात कोतवाली प्रभारी संजीव चौबे ने बताया कि किशोरी को काउंसिलिंग के लिए वन स्टाप सेंटर भेजा जा रहा है। आरोपी की डॉक्टरी कराई गई है। पिता की ओर से मिली तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज की गई है।
किशोरी को ले गया युवक, प्राथमिकी
माता-पिता 24 जून को मजदूरी करने चले गए तो घर में अकेली 17 वर्षीय किशोरी को युवक फुसलाकर अपने साथ ले गया। महिला ने गिरवां थाना क्षेत्र के सरसवाह गांव निवासी अजीत उर्फ बउवा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। देहात कोतवाली प्रभारी संजीव चौबे ने बताया कि किशोरी की तलाश की जा रही है।