सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Mahoba: Former District Secretary Levels Serious Allegations Against BJP District President

Mahoba: बीजेपी जिलाध्यक्ष ने पद के बदले हमबिस्तर होने का दबाव बनाया... पूर्व जिला मंत्री का आरोप

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा Published by: Shikha Pandey Updated Mon, 27 Apr 2026 03:02 PM IST
विज्ञापन
सार

Mahoba News: भाजपा की पूर्व जिला मंत्री ने जिला उपाध्यक्ष पद के बदले हमबिस्तार होने का दबाव बनाने का आरोप लगाया है। 

Mahoba: Former District Secretary Levels Serious Allegations Against BJP District President
भाजपा की पूर्व जिला मंत्री - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार

भाजपा की पूर्व जिला मंत्री ने पार्टी के जिलाध्यक्ष मोहनलाल कुशवाहा पर गंभीर आरोप लगाए हैं। आरोप है कि जिला उपाध्यक्ष पद के बदले उन पर हमबिस्तर होने का दबाव बनाया गया। वहीं, जिला अध्यक्ष ने इन आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए इसे छवि धूमिल करने की साजिश बताया है।

Trending Videos


जिले में भाजपा के अंदर मची तकरार अब सोशल मीडिया पर खुलकर सामने आ गई है। नई जिला कार्यकारिणी के गठन के बाद से ही आरोपों का दौर जारी है। अब पूर्व जिला मंत्री ने फेसबुक लाइव में सीधे तौर पर जिलाध्यक्ष पर पद के बदले अनुचित दबाव बनाने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि जब उन्होंने जिला उपाध्यक्ष पद के लिए बात की, तो जिला अध्यक्ष ने उनके सामने ऐसी शर्त रखी, जिसे सुनकर वह हैरान रह गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि जिला अध्यक्ष ने उन्हें दिल्ली और लखनऊ साथ चलने का प्रस्ताव दिया और बात न मानने पर पद से हटाने या पार्टी से बाहर करने की धमकी दी। आरोप लगाया कि पार्टी के दो अन्य पदाधिकारी भी उन पर जिला अध्यक्ष की बात मानने का दबाव बना रहे थे। उन्होंने भावुक होकर कहा कि वह वर्षों से पार्टी के लिए समर्पित थीं, लेकिन जब उनके पति को दुष्कर्म के झूठे मामले में फंसाने की धमकी दी गई, तब उनका सब्र टूट गया और उन्हें फेसबुक लाइव के जरिए अपनी बात सार्वजनिक करनी पड़ी।

उधर, जिलाध्यक्ष मोहनलाल कुशवाहा ने सभी आरोपों को निराधार और मनगढ़ंत बताया है। उनका कहना है कि सोशल मीडिया पर लगाए गए आरोपों में कोई सच्चाई नहीं है और यह उनकी छवि खराब करने की साजिश है। उन्होंने आरोपों की निंदा करते हुए उनका खंडन किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed