सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Mahoba Man Kills Son While Trying to Save Wife from Assault

Mahoba: शराबी बेटा कर रहा था मां की पिटाई, 85 साल के बुजुर्ग बाप ने पत्थर से कुचलकर मार डाला; ये था मामला

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रसून शुक्ला Updated Fri, 05 Jun 2026 06:58 AM IST
विज्ञापन
सार

Mahoba News: अजनर थाना क्षेत्र के आनंदपुरा बड़ेरा गांव में घरेलू विवाद खूनी घटना में बदल गया। शराब के नशे में मां की पिटाई कर रहे युवक की उसके 85 वर्षीय पिता ने डंडे और पत्थर से हमला कर हत्या कर दी। घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई। पुलिस ने आरोपी पिता को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

Mahoba Man Kills Son While Trying to Save Wife from Assault
डंडे और पत्थर से सगे बेटे की हत्या - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार

अजनर थाना क्षेत्र के आनंदपुरा बड़ेरा गांव में बृहस्पतिवार की शाम को एक कलयुगी बेटे की हैवानियत और बुजुर्ग पिता के खौफनाक गुस्से का खूनी अंत हुआ। शराब के नशे में अपनी 80 वर्षीय बुजुर्ग मां को बेरहमी से पीट रहे बेटे को बचाने आए 85 साल के लाचार पिता का सब्र इस कदर टूटा कि उसने डंडे और भारी पत्थर से हमला कर अपने ही सगे बेटे को मौत के घाट उतार दिया। इस दर्दनाक ऑन-स्पॉट मर्डर से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने आरोपी बुजुर्ग पिता को हिरासत में ले लिया है और वह सीएचसी जैतपुर के बाहर बदहवास हालत में बैठा नजर आया।

Trending Videos

शराब की लत ने उजाड़ा था घर
इस पूरी वारदात के पीछे एक बेहद कड़वा और लंबा अतीत छिपा हुआ है। मृतक भगवत (36) की शादी 10 साल पहले प्रेमवती नाम की युवती से हुई थी। लेकिन भगवत को शराब की ऐसी गंदी लत थी कि वह शादी के बाद से ही आए दिन अपनी पत्नी के साथ बेरहमी से मारपीट और गाली-गलौज करता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक की मां रम्भी ने रोते हुए बताया कि उसकी बहू इस नरक से तंग आकर सिर्फ 3-4 बार ही ससुराल आई और फिर हमेशा के लिए अपने मायके चली गई। पत्नी के जाने के बाद भी भगवत का दिल नहीं पसीजा और वह मेहनत-मजदूरी से मिलने वाले सारे रुपये शराब में ही फूंक देता था।

विज्ञापन

बूढ़ी मां पर बरसा रहा था लात-घूंसे, पिता ने पीछे से किया वार
मिली जानकारी के अनुसार, बृहस्पतिवार की शाम करीब चार बजे भगवत हमेशा की तरह आकंठ शराब में डूबा हुआ घर पहुंचा। जब उसकी बूढ़ी मां रम्भी ने उसे इतनी ज्यादा शराब पीने से मना किया, तो वह आगबबूला हो गया और अपनी ही मां को जमीन पर गिराकर पीटने लगा।

80 साल की मां की चीखें सुनकर पास ही बैठे 85 वर्षीय पिता नन्हेभाई ने बेटे को रोकने की बहुत कोशिश की, लेकिन नशे में धुत भगवत थमा नहीं। बेटे को अपनी मां पर काल बनकर टूटता देख बुजुर्ग पिता के भीतर का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने पीछे से भारी डंडे से भगवत के सिर पर जोरदार वार कर दिया, जिससे वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा।

जमीन पर गिरते ही सिर पर दे मारा भारी पत्थर
डंडे के वार से भगवत जब जमीन पर गिरकर तड़पने लगा, तब भी बुजुर्ग पिता का गुस्सा शांत नहीं हुआ। रोज-रोज के इस घरेलू कलेश और मां पर हो रहे अत्याचार को खत्म करने के लिए नन्हेभाई ने पास में रखा एक भारी पत्थर उठाया और सीधे भगवत के सिर पर दे मारा।

पत्थर लगते ही भगवत का सिर फट गया और वह अचेत हो गया। चीख-पुकार सुनकर दौड़े पड़ोसियों ने लहूलुहान भगवत को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जैतपुर पहुंचाया, जहां ड्यूटी पर तैनात डॉक्टरों ने उसे देखते ही मृत घोषित कर दिया। प्रभारी थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि आनंदपुरा बड़ेरा गांव में पिता द्वारा पुत्र की हत्या किए जाने की सूचना मिली थी।

मृतक शराब का बेहद आदी था और घर में आए दिन माता-पिता के साथ विवाद और मारपीट करता था। आरोपी पिता नन्हेभाई को हिरासत में ले लिया गया है और शव को पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है और वैधानिक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed