{"_id":"5b8f8590867a554847795eda","slug":"misbehave-with-love-couples-in-kanpur","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"\"पार्क में समाज के ठेकेदार\", यहां प्रेमी युगल के साथ की बदसलूकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
"पार्क में समाज के ठेकेदार", यहां प्रेमी युगल के साथ की बदसलूकी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
यूपी में कानपुर शहर के गोविंद नगर स्थित एक पार्क के अंदर समाज के ठेकेदारों ने प्रेमी युगल के साथ बदसलूकी की। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जाने पूरा मामला...
2 of 4
प्रेमी युगल के साथ बदसलूकी
यह घटना कानपुर के गोविंद नगर स्थित भदौरिया पार्क की है। यहां पार्क में घूम रहे प्रेमी युगल के साथ दबंगों ने बदसलूकी की। कुछ दबंग युवकों ने पार्क में लव जेहाद का हवाला देकर एक प्रेमी जोड़े को खूब बेइज्जत किया।
3 of 4
प्रेमी युगल के साथ बदसलूकी
पहले प्रेमी जोड़े से उठक-बैठक लगवाई गयी, फिर दोनों को मुर्गा बनाया गया। यही नहीं प्रेमी को प्रेमिका से राखी भी बंधवाई गयी और प्रेमी को प्रेमिका के पैर छूने के लिए मजबूर किया गया। इसके बाद भी मन नहीं भरा तो समाज के ठेकेदारों ने विडियो और फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
प्रेमी युगल के साथ बदसलूकी
इसके साथ ही प्रेमिका से जबरन बुलवाया गया कि कहो आज के बाद मेरा इस लड़के से सिवा भाई-बहन के कोई संबंध नहीं है। दोबारा पकड़े गए तो मेरे खिलाफ कानूनी कार्यवाही की जाए। इस मामले में गोविन्द नगर सीओ आर.के चतुर्वेदी का कहना है कि एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। हम लोग इस वायरल वीडियो की जांच कर कपल तक पहुंचने का प्रयास कर रहे हैं। इस तरह का कृत्य करने वालों की भी तलाश की जा रही है। सभी के खिलाफ वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।