{"_id":"6a847ccb116b492902072bf1","slug":"kanpur-six-dumper-loads-of-toxic-chromium-waste-removed-from-purvamir-2026-08-18","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: पुरवामीर में उठा छह डंपर जहरीला क्रोमियम कचरा, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने लिया संज्ञान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: पुरवामीर में उठा छह डंपर जहरीला क्रोमियम कचरा, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने लिया संज्ञान
Tue, 18 Aug 2026 09:10 PM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Shikha Pandey
Updated Tue, 18 Aug 2026 09:10 PM IST
विज्ञापन
हटाया जा रहा जहरीला क्रोमियम कचरा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुरवामीर क्षेत्र में लंबे समय से फैले क्रोमियम युक्त जहरीले कचरे का संज्ञान अब उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने लिया है। मंगलवार को बोर्ड की टीम ने किसान जयनारायण गुप्ता की जमीन पर पड़े क्रोमियम कचरे को हटाने का काम शुरू किया। छह डंपर कचरा उठाकर सुरक्षित स्थान पर भिजवाया गया। अभी यहां बचे कचरे को टीम बुधवार को हटाएगी। स्थानीय स्तर पर क्रोमियम का खतरा सिर्फ एक जगह तक सीमित नहीं है।
विज्ञापन
जहरीला क्रोमियम कचरा
- फोटो : अमर उजाला
महोली मोड़ स्थित सिंह ढाबे के पास, पुरवामीर के वैष्णवी रिजॉर्ट परिसर में तथा हवा महल फैक्टरी के बगल में राजेश पाल के खेत में काफी मात्रा में क्रोमियम कचरा फैला हुआ है। स्थानीय लोगों ने बताया कि करीब 20 से 25 डंपर कचरा पड़ा है, आसपास की मिट्टी और भूजल के दूषित होने का गंभीर खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
जहरीला क्रोमियम कचरा
- फोटो : अमर उजाला
कचरा उठान के दौरान प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की ओर से हर्षित शुक्ला, विकास यादव और एसडी सिंह आदि मौजूद रहे। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी अजीत कुमार सुमन ने बताया कि बारिश के चलते कचरा उठाने में समय लग रहा है। जल्द ही सारा कचरा उठा दिया जाएगा।