सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Nitin Agarwal Says The Public Knows Who Appears Only During Elections and Who Stands by Them at All Times

UP: नितिन अग्रवाल बोले- जनता जानती है कौन चुनाव के समय दिखता और कौन हर समय साथ रहता

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: Shikha Pandey Updated Sun, 15 Mar 2026 09:09 PM IST
विज्ञापन
सार

Hardoi News: आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल मानपुर और अहिरोरी के होली मिलन समारोह में शामिल हुए। अहिरोरी में 2.54 करोड़ रुपये के कार्याें का लोकार्पण और शिलान्यास किया। 

Nitin Agarwal Says The Public Knows Who Appears Only During Elections and Who Stands by Them at All Times
अहिरोरी के होली मिलन समारोह में पहुंचे आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल ने कहा है कि चुनाव करीब आते ही चुनाव लड़ने वाले भी आने लगते हैं। हर चुनाव में कुछ विरोधी चुनाव लड़ने का एलान करते हैं, कुछ लड़ते भी हैं। लोकतंत्र में हर किसी को चुनाव लड़ने का अधिकार है, लेकिन जनता जानती है कि कौन सिर्फ चुनाव में दिखता है और कौन हर वक्त उपलब्ध रहता है। आबकारी मंत्री ने रविवार को मानपुर और अहिरोरी में आयोजित होली मिलन समारोह संबोधित किए।

Trending Videos


अहिरोरी में ब्लाक प्रमुख धर्मवीर सिंह पन्ने की ओर से आयोजित समारोह में आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल के साथ क्षेत्रीय विधायक प्रभाष कुमार और भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन भी शामिल हुए। यहां 2.54 करोड़ रुपयेे के 31 कार्याें का लोकार्पण और शिलान्यास भी हुआ। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के कार्यालय का भी लोकार्पण हुआ। उक्त कार्यक्रम में आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश विकास की रफ्तार भर रहा है। कानून व्यवस्था के मामले में उत्तर प्रदेश की मिसाल पूरे देश में दी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर दूसरी ओर मानपुर में आयोजित होली मिलन समारोह में नितिन अग्रवाल ने कहा कि कुछ दिन के लिए जब सत्ता में नहीं थे तो कोटेदारों से दलाली शुरू हो गई थी। कहा कि लंबे कुर्ते वालों के लिए मेरे यहां जगह नहीं है और जनता के लिए हर वक्त मौजूद हैं। कार्यक्रम में ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि धर्मेंद्र सिंह, मानपुर के प्रधान शिव कुमार गुप्ता, नाजिम खां, शिव प्रकाश सिंह, प्रदीप सिंह, नरेंद्र शर्मा आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed