सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Orai Contract health worker hanged himself to death after a late night argument with his wife

Orai: संविदा स्वास्थ्यकर्मी ने फंदा लगाकर दी जान, देर रात पत्नी से हुई थी कहासुनी, शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उरई Published by: Himanshu Awasthi Updated Sun, 08 Mar 2026 12:12 PM IST
विज्ञापन
सार

Orai News: उरई के बघौरा गांव में संविदा चौकीदार ने पत्नी से विवाद के बाद शराब के नशे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

Orai Contract health worker hanged himself to death after a late night argument with his wife
मृतक की फाइल फोटो - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार

उरई में कोतवाली क्षेत्र के बघौरा गांव में स्वास्थ्य विभाग में संविदा पर तैनात चौकीदार ने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।

Trending Videos

बघौरा निवासी दयाशंकर (44) आयुष्मान केंद्र उमरारखेड़ा में संविदा पर चौकीदार के पद पर कार्यरत थे। परिजनों के अनुसार उन्हें शराब पीने की लत थी, जिसके चलते घर में अक्सर पत्नी गीता से विवाद होता रहता था। बताया गया कि शनिवार देर रात शराब पीने को लेकर घर में कहासुनी हो गई। इसके बाद दयाशंकर ने रात करीब 12 बजे घर के अंदर फंदा लगाकर जान दे दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
कुछ देर बाद परिजनों ने उन्हें फंदे पर लटका देखा, तो घर में चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया मामला घरेलू विवाद के चलते आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed