पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Orai Woman sleeping outside her home brutally murdered head crushed both sons work in Gujarat

Orai: घर के बाहर सो रही महिला की नृशंस हत्या, सिर कुचलकर बेरहमी से मारा, गुजरात में काम करते हैं दोनों बेटे

Thu, 02 Jul 2026 01:26 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उरई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उरई Published by: Himanshu Awasthi Updated Thu, 02 Jul 2026 01:26 PM IST
सार

Orai News: उरई के जायघा गांव में घर के बाहर सो रही बुजुर्ग महिला की अज्ञात हमलावर ने सिर पर वार कर हत्या कर दी। महिला घर में अकेली थी और उसके बेटे गुजरात में मजदूरी करते हैं।

विज्ञापन
Orai Woman sleeping outside her home brutally murdered head crushed both sons work in Gujarat
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस - फोटो : amar ujala

विस्तार

उरई जिले में रामपुरा थाना क्षेत्र के ग्राम जायघा में गुरुवार रात घर के बाहर चारपाई पर सो रही एक महिला की अज्ञात हमलावर ने सिर पर भारी वस्तु से हमला कर हत्या कर दी। शुक्रवार सुबह घटना की जानकारी होने पर गांव में सनसनी फैल गई। सूचना पर पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी। ग्राम जायघा निवासी मीना देवी (50) पत्नी स्वर्गीय कल्लू सिंह राजावत घर में अकेली रहती थीं।

विज्ञापन

उनके दोनों पुत्र देवेंद्र सिंह और विकेश सिंह गुजरात के अंकलेश्वर में टाइल्स व पत्थर लगाने का काम करते हैं। गुरुवार रात मीना देवी घर के बाहर चारपाई पर सो रही थीं। इसी दौरान अज्ञात व्यक्ति ने उनके सिर पर किसी भारी वस्तु से कई वार कर दिए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हमले में अत्यधिक रक्तस्राव होने से घटनास्थल पर खून फैला मिला। शुक्रवार सुबह देर तक मीना देवी के न उठने पर पड़ोसियों को संदेह हुआ।

विज्ञापन





शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
घर पहुंचने पर उन्होंने महिला को मृत अवस्था में देखा और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी अंबुज यादव, थाना प्रभारी निरीक्षक शिव प्रकाश सिंह तथा पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के देवर रूपेंद्र सिंह उर्फ लला की सूचना पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

हत्यारे की तलाश में जुटी है टीमें
थाना प्रभारी शिव प्रकाश सिंह ने बताया कि मृतका के पुत्रों को घटना की जानकारी दे दी गई है। पुत्र देवेंद्र सिंह गुजरात से गांव के लिए रवाना हो गए हैं। उनके आने के बाद तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस हत्या के कारणों और हत्यारे की तलाश में जुटी है। ग्रामीणों से पूछताछ के साथ आसपास के लोगों से भी जानकारी जुटाई जा रही है। घटना के बाद पूरे गांव में शोक और दहशत का माहौल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed