{"_id":"61e258ce891a40356c7b8f2c","slug":"pratinidhi-udyog-vyapar-mandal-has-formed-a-public-campaign-party-fielded-candidates-on-11-seats-of-the-state","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP election 2022: प्रतिनिधि उद्योग व्यापार मंडल ने बनाई जन अभियान पार्टी, 11 सीटों पर उतारे प्रत्याशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP election 2022: प्रतिनिधि उद्योग व्यापार मंडल ने बनाई जन अभियान पार्टी, 11 सीटों पर उतारे प्रत्याशी
Sat, 15 Jan 2022 01:09 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sat, 15 Jan 2022 01:09 PM IST
सार
प्रतिनिधि उद्योग व्यापार मंडल ने जन अभियान पार्टी (जाप) के बैनर तले कानपुर, उन्नाव, लखनऊ सहित प्रदेश की 11 विधानसभा सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद भी प्रत्याशी उतार सकती है महंगाई, छोटे व्यापारियों को स्थायी दुकानें, पेंशन बीमा, व्यापार आयोग का गठन करने
विज्ञापन
यूपी में चुनाव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विधानसभा चुनाव में व्यापारी भी दमखम दिखाएंगे। प्रतिनिधि उद्योग व्यापार मंडल ने जन अभियान पार्टी (जाप) के बैनर तले कानपुर, उन्नाव, लखनऊ सहित प्रदेश की 11 विधानसभा सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। प्रदेश भर में सौ विधानसभा सीटों पर प्रत्याशी उतारे जाने की योजना है।
वहीं, अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद भी प्रत्याशी उतार सकती है, लेकिन इस पर रविवार को निर्णय होगा। जाप के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनूप शुक्ला का कहना है कि राजनीतिक पार्टियां व्यापारियों का आर्थिक शोषण करती हैं। उनका इस्तेमाल अपने लाभ के लिए करती हैं। लेकिन, व्यापारियों की समस्याओं का समाधान नहीं किया जाता है।
पहली लिस्ट में पूर्वी विधानसभा लखनऊ, मध्य विधानसभा लखनऊ, पश्चिमी विधानसभा लखनऊ, उन्नाव सदर, कानपुर के महाराजपुुर, कैंट सीट से प्रत्याशी घोषित किए गए हैं। इसी तरह हरदोई की शाहाबाद, बरेली कैंट, आगरा उत्तरी विधानसभा, वाराणसी के कैंट और उत्तरी विधानसभा से भी प्रत्याशी घोषित कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
कहा कि महंगाई, छोटे व्यापारियों को स्थायी दुकानें, पेंशन बीमा, व्यापार आयोग का गठन करने, महिलाओं को 35 फीसदी आरक्षण, छात्राओं को मुफ्त शिक्षा, स्कूटी, टैब, मंडी शुल्क समाप्ति जैसे मुद्दों को लेकर जनता के बीच जाएंगे।
वहीं, अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद के महामंत्री श्रीकृष्ण गुप्ता का कहना है कि वैश्य समाज ने पूर्व में वैश्य बहुल विधानसभा क्षेत्रों में प्रत्याशियों को उतारने का आह्वान किया था। इस पर अंतिम निर्णय रविवार को किया जाएगा।