सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Pre-Wedding Disturbance: Stones Pelted at Bride's Car Returning from Beauty Parlor; FIR Filed Against Four

शादी समारोह से पहले उत्पात: ब्यूटी पार्लर से आ रही दुल्हन की कार पर किया पथराव, चार पर प्राथमिकी

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: Shikha Pandey Updated Wed, 13 May 2026 05:31 PM IST
विज्ञापन
सार

शादी समारोह से पहले उत्पात मचाने पर चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। घटना हरपालपुर कोतवाली क्षेत्र के सुभौआपुर की है।

Pre-Wedding Disturbance: Stones Pelted at Bride's Car Returning from Beauty Parlor; FIR Filed Against Four
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

हरपालपुर कोतवाली क्षेत्र के सुभौआपुर में बीती आठ मई को शादी समारोह से पहले चार लोगों ने जमकर उत्पात मचाया। ब्यूटी पार्लर से परिजन के साथ सजकर आ रही दुल्हन की कार रोककर पथराव किया। जानकारी पर पहुंचे दुल्हन के चाचा को भी पीटा। पुलिस ने चार लोगों पर मामला दर्ज किया है।

Trending Videos


कोतवाली क्षेत्र के सुभौआपुर निवासी रमेश ने प्राथमिकी दर्ज कराई। बताया कि आठ मई को उनके भाई की बेटी की बरात आई थी। भतीजी हरपालपुर स्थित ब्यूटी पार्लर से सजकर वापस घर आ रही थी। साथ में परिवार की भी महिलाएं थीं। आरोप है कि गांव के बाहर रास्ते में गांव के ही अंकित सिंह, गुड्डू सिंह, दशरथ और जीशू ने बाइक व ट्रैक्टर खड़ा कर रास्ता रोक लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार में मौजूद भतीजी और परिवार की महिलाओं से गाली-गलौज कर शीशे तोड़ने की कोशिश की। शोर सुनकर वह भी मौके पर पहुंचे तो आरोपियों ने उनकी भी पिटाई की। इसकी सूचना यूपी 112 पर दी गई तो पुलिस मौके पर आ गई। इस पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। उपनिरीक्षक देवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed