{"_id":"6a03626cc7d6d1ed410e2e97","slug":"youth-will-get-jobs-in-saudi-arabia-salary-will-be-up-to-99-thousand-hardoi-news-c-213-1-hra1004-149666-2026-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: युवाओं को सऊदी अरब में मिलेगी नौकरी, 99 हजार तक होगा वेतन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: युवाओं को सऊदी अरब में मिलेगी नौकरी, 99 हजार तक होगा वेतन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
हरदोई। युवाओं के लिए विदेश में रोजगार पाने का शानदार मौका आया है। राज्य सरकार की मदद से सऊदी अरब में विभिन्न पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। क्षेत्रीय सेवायोजन विभाग के रोजगार संगम पोर्टल के माध्यम से आवेदन मांगे गए हैं। हाईस्कूल, इंटरमीडिएट, आईटीआई, डिप्लोमा और इंजीनियरिंग योग्यता रखने वाले अभ्यर्थी रोजगार संगम पोर्टल पर पंजीकरण कर भर्ती में शामिल हो सकते हैं।
जिला सेवायोजन अधिकारी रामवीर सिंह ने बताया कि प्रदेश सरकार ने विभिन्न तकनीकी पदों के लिए कुल 91 रिक्तियों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू करने का निर्णय लिया है। इन पदों पर चयन के लिए आवेदन प्रक्रिया सेवायोजन विभाग के आधिकारिक पोर्टल रोजगार संगम पर दी गई हैं। सऊदी अरब में कार्य करने के इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए विभिन्न श्रेणियों में आवेदन मांगे गए हैं।
फेब्रिकेशन सुपरवाइजर के पद पर 99,188 प्रति माह तक का वेतन दिया जाएगा। इसके अलावा फेब्रिकेशन सुपरवाइजर के लिए पांच पद, सीएस वेल्डर्स के 15 पद, मैकेनिकल टेक्नीशियन के आठ, फेब्रिकेशन फोरमैन के पांच, मैकेनिकल फिटर के 15 पद, पाइप फेब्रिकेटर के 15 पद, स्ट्रक्चरल फेब्रिकेटर के आठ पद और मैकेनिकल हेल्पर के 20 पदों पर आवेदन विभाग के पोर्टल www.rojgaarsangam.up.gov.in पर अपडेट कर दी गई हैं।
Trending Videos