फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Protest Against Assembly Speaker Satish Mahana in Kanpur

Kanpur: फूलबाग में सतीश महाना के खिलाफ कांग्रेस का हल्लाबोल, माइक हटाने पर पुलिस से तकरार

Sat, 22 Aug 2026 05:29 PM IST
प्रसून शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला,कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,कानपुर Published by: प्रसून शुक्ला Updated Sat, 22 Aug 2026 05:29 PM IST
सार

Kanpur News: कांग्रेस नगर ग्रामीण इकाई के अध्यक्ष संदीप शुक्ला के नेतृत्व में शनिवार को फूलबाग स्थित गांधी प्रतिमा स्थल पर विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना के खिलाफ प्रदर्शन किया गया।

विज्ञापन
Protest Against Assembly Speaker Satish Mahana in Kanpur
विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना के खिलाफ प्रदर्शन - फोटो : amar ujala

विस्तार

बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता हाथों में पोस्टर लेकर मौके पर पहुंचे और नारेबाजी करते हुए धरने पर बैठ गए। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेसियों ने माइक लगाकर अपनी बात रखने की तैयारी की। इसी बीच पुलिस ने प्रदर्शन स्थल पर लगाए गए माइक को हटाने का प्रयास किया। इसको लेकर पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच तीखी नोकझोंक हो गई। कुछ देर तक मौके पर गहमागहमी का माहौल बना रहा।

विज्ञापन

पुलिस के हस्तक्षेप के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने माइक के बिना ही हाथों में पोस्टर लेकर प्रदर्शन जारी रखा। पोस्टरों पर विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना के खिलाफ नारे लिखे थे। कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए उनके खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराया।

विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस नगर ग्रामीण अध्यक्ष संदीप शुक्ला के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने गांधी प्रतिमा के सामने धरना दिया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि वे लोकतांत्रिक तरीके से अपनी आवाज उठा रहे हैं और जनहित से जुड़े मुद्दों पर विरोध दर्ज कराना उनका अधिकार है। धरने के दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार और विधानसभा अध्यक्ष के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस बल भी मौके पर मौजूद रहा। पुलिस और कांग्रेसियों के बीच नोकझोंक के बाद भी धरना जारी रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed