Kanpur: प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ का शपथ ग्रहण: डॉ. अमित सिंह अध्यक्ष व डॉ. संगम सिंह बने नए सचिव
Kanpur News: प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ, कानपुर नगर की नवगठित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह गुरुवार को गैंजेस क्लब में आयोजित किया गया। समारोह में संघ की प्रदेश कार्यकारिणी के पदाधिकारियों के साथ कानपुर मंडल के वरिष्ठ चिकित्सकों ने भाग लिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ कानपुर नगर की नवगठित कार्यकारिणी का भव्य शपथ ग्रहण समारोह 30 जुलाई 2026 को गैंजेस क्लब में गरिमामय माहौल में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ उत्तर प्रदेश की केन्द्रीय कार्यकारिणी के पदाधिकारियों, उर्सला चिकित्सालय के निदेशक, कानपुर मंडल के अपर निदेशक तथा कांशीराम ट्रॉमा सेंटर, डफरिन व केपीएम चिकित्सालय के मुख्य चिकित्सा अधीक्षकों समेत जनपद के वरिष्ठ चिकित्सकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
निर्विरोध निर्वाचित पदाधिकारियों ने ली शपथ, डॉ. अमित बने अध्यक्ष
समारोह में प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ कानपुर नगर के अध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचित डॉ. अमित सिंह गौर और सचिव पद पर डॉ. संगम सिंह सचान ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। नवनिर्वाचित अध्यक्ष डॉ. अमित सिंह गौर वर्तमान में नगर स्वास्थ्य अधिकारी के पद पर कार्यरत हैं और इससे पूर्व इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के सचिव का दायित्व भी सफलतापूर्वक संभाल चुके हैं। इनके अलावा उपाध्यक्ष महिला पद पर डॉ. दीपमाला चक, सामान्य उपाध्यक्ष पद पर डॉ. अनुज दीक्षित व डॉ. नीरज सचान तथा वित्त सचिव पद पर डॉ. मुन्नालाल विश्वकर्मा ने शपथ ली।
चिकित्सक हितों की रक्षा का संकल्प
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पीएमएसए उत्तर प्रदेश के प्रांतीय अध्यक्ष डॉ. यशवीर सिंह रहे। उनके साथ प्रांतीय महासचिव डॉ. शरद वैश्य, उपाध्यक्ष डॉ. जगमोहन, डॉ. यशोवर्धन सिंह, डॉ. मोहित सिंह, वित्त सचिव डॉ. प्रवीण कुमार, संगठन मंत्री डॉ. धीरज मिश्रा, संपादक डॉ. मो. जमील अनवर, केन्द्रीय कार्यकारिणी सदस्य डॉ. शेख हसनैन और शाखा संपादक डॉ. शशि रंजन पटेल भी उपस्थित रहे। समारोह का समापन नवगठित कार्यकारिणी को बधाई देने के साथ चिकित्सक हितों की रक्षा और जनस्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने के संकल्प के साथ हुआ।