सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Raw officer stopped in a hotel in Kanpur, suddenly deteriorated, died after reaching hospital

कानपुर के एक होटल में रुका था रॉ अधिकारी, अचानक बिगड़ी तबीयत, अस्पताल पहुंचा तो हो गई मौत

डिजिटल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sun, 12 Jan 2020 02:04 PM IST
विज्ञापन
Raw officer stopped in a hotel in Kanpur, suddenly deteriorated, died after reaching hospital
यूपी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
केंद्रीय खुफिया एजेंसी रॉ (रिसर्च एंड एनालिसिस विंग) के सहारनपुर में तैनात 58 वर्षीय तकनीकी अधिकारी विपिन कुमार दास की शनिवार रात कानपुर के चकेरी स्थित एक होटल में अचानक तबीयत बिगड़ गई। गंभीर हालत में उन्हें सेवन एयरफोर्स अस्पताल में भर्ती कराया गया।
Trending Videos


जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने चिकित्सकों से पूछताछ की। डॉक्टरों ने हार्टअटैक से मौत होने की आशंका जताई है। मूलरूप से उड़ीसा के जगतसिंहपुर के पंखपुर गांव निवासी 58 वर्षीय विपिन कुमार दास पूर्व में एयरफोर्स में कार्यरत थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहां से सेवानिवृत्त होने के बाद उन्होंने केंद्रीय खुफिया एजेंसी रॉ को ज्वाइन किया। पिछले कुछ दिनों से वह सहारनपुर स्थित सरसवां एआरसी (एविएशन रिचर्स सेंटर) में तैनात थे। जबकि उनका परिवार उड़ीसा में ही रहता है। चकेरी पुलिस के अनुसार शुक्रवार शाम विपिन कुमार, अलीगढ़ के रहने वाले अपने सहकर्मी हरिकृष्ण भारद्वाज के साथ किसी सरकारी काम से कानपुर आए थे।

यहां उन्होंने चकेरी में हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) गेट के सामने स्थित कनिष्का होटल में कमरा किराये पर लिया था। जहां  देर रात ही अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। तब साथी हरिकृष्ण उन्हें पास के डॉ. हबीबुल्ला के क्लीनिक पर ले गए। वहां से सूर्या अस्पताल रेफर कर दिया गया। हालत गंभीर बताकर उस अस्पताल के डॉक्टरों ने उन्हें सेवन एयरफोर्स अस्पताल भेज दिया। जहां शनिवार शाम इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed