फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   RTI activist told truth of ias B Chandrakala to cbi

अवैध मौरंग खनन: आरटीआई कार्यकर्ता ने तत्कालीन डीएम बी. चंद्रकला की पोल खोली, सीबीआई को दिए दस्तावेज

Wed, 04 Dec 2019 03:01 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Wed, 04 Dec 2019 03:01 AM IST
विज्ञापन
RTI activist told truth of ias B Chandrakala to cbi
अवैध मौरंग खनन में आईएएस बी चंद्रकला का फिर उछला नाम - फोटो : अमर उजाला
आरटीआई कार्यकर्ता कमलेश सविता ने मंगलवार को कैंप कार्यालय पहुंचकर सीबीआई के अधिकारियों को 39 पेज का एक पुलिंदा देकर कहा कि साहब इस जिले में तत्कालीन जिलाधिकारी बी. चंद्रकला के समय अवैध खनन जमकर हुआ है।
विज्ञापन


इसे लेकर लगातार शिकायतें की गई थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। यहां तक तत्कालीन मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को भी मौरंग खनन के जारी 66 पट्टों के बारे में पत्र भेजा था, लेकिन सारे पत्र दबा दिए गए। उन्हें मौरंग कारोबारियों ने धमकी दी, हमला किया था।
विज्ञापन


आरटीआई कार्यकर्ता ने सीबीआई को बताया कि नवंबर 2013 में खनिज विभाग से मौरंग खनन के पट्टों के बारे में सूचना मांगी थी। जिसका कोई जवाब नहीं दिया गया। सीबीआई ने आरटीआई कार्यकर्ता के सभी दस्तावेज कब्जे में ले लिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरटीआई कार्यकर्ता कमलेश सविता ने बताया कि सीबीआई टीम के अधिकारियों ने आधे घंटे की मुलाकात में दो बार सरीला क्षेत्र में अवैध खनन के बारे में जानकारी मांगी। आपको बताते चले कि मौरंग के काले कारोबार में पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति और आईएएस अधिकारी अभय का भी नाम जुड़ चुका है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed