फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   SBI Locker With Jewellery Worth ₹50 Lakh Found Empty, Manager and Employees Booked

UP: 50 लाख के गहनों से भरा बैंक लॉकर अचानक खाली! कानपुर SBI के मैनेजर और कर्मचारियों पर दर्ज हुई FIR

Tue, 11 Aug 2026 12:21 PM IST
प्रसून शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला,कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,कानपुर Published by: प्रसून शुक्ला Updated Tue, 11 Aug 2026 12:21 PM IST
सार

Kanpur News: स्वरूपनगर स्थित एसबीआई शाखा में करीब 50 लाख रुपये के सोने-चांदी के गहनों वाला लॉकर खाली मिलने से हड़कंप मच गया। पति की मौत के बाद लखनऊ में रह रही महिला करीब चार माह बाद बैंक पहुंची तो उसे बताया गया कि उसके नाम कोई लॉकर नहीं है। बाद में बैंक के रिकॉर्ड में लॉकर की जानकारी मिलने पर महिला ने उसे खुलवाया तो अंदर रखे गहने गायब थे।

विज्ञापन
SBI Locker With Jewellery Worth ₹50 Lakh Found Empty, Manager and Employees Booked
50 लाख के गहनों वाला एसबीआई लॉकर मिला खाली - फोटो : amar ujala

विस्तार

स्वरूपनगर स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में 50 लाख रुपये के सोने-चांदी के गहने रखकर बेफिक्र हुई महिला का लॉकर अचानक खाली मिलने के सनसनीखेज मामले में पुलिस का शिकंजा कस गया है। पीड़िता की शिकायत और पुलिस कमिश्नर रघुवीर लाल के कड़े आदेश के बाद स्वरूपनगर पुलिस ने बैंक के शाखा प्रबंधक और संबंधित कर्मचारियों के खिलाफ अमानत में खयानत की गंभीर धारा में प्राथमिकी दर्ज कर ली है।

विज्ञापन

21 साल पुराना लॉकर, विलय के बाद बना 'रहस्य'

कौशलपुरी निवासी पीड़िता रश्मि अरोड़ा ने 26 फरवरी 2003 को स्टेट बैंक ऑफ त्रावणकोर की स्वरूपनगर शाखा में बचत खाता खुलवाकर लॉकर नंबर 23 आवंटित कराया था। रश्मि के अनुसार, लॉकर में लगभग 50 लाख रुपये मूल्य के पुश्तैनी सोने-चांदी के आभूषण रखे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

पति सुनील अरोड़ा के निधन के बाद वह दामाद के साथ लखनऊ में रहने लगीं और समय-समय पर कानपुर आकर लॉकर का संचालन करती थीं। चार माह पूर्व जब वह बैंक पहुँचीं, तो प्रबंधन ने एसबीआई में बैंक विलय की बात कहकर उनके नाम पर कोई लॉकर होने से ही साफ इनकार कर दिया।

विज्ञापन

21 जुलाई को किराया जमा, 27 जुलाई को लॉकर खाली!

बाद में खाते के दस्तावेज दिखाने और किराए की बकाया रकम के नाम पर पीड़िता से 21 जुलाई को पैसे जमा कराए गए। इसके बाद जब 27 जुलाई की दोपहर करीब 3:15 बजे रश्मि चाबी लेकर बैंक पहुँचीं और लॉकर खोला, तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। 50 लाख के गहनों से भरा लॉकर पूरी तरह खाली था। मौके पर पहुँचे बैंककर्मी और पुलिस अधिकारी भी पीड़िता को कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सके।

कमिश्नर के आदेश पर एफआईआर, पुलिस खंगाल रही रिकॉर्ड

पीड़िता रश्मि अरोड़ा का आरोप है कि बैंक प्रबंधन और कर्मचारियों ने आपस में साजिश रचकर उनके 50 लाख के गहने हड़प लिए हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए जन शिकायत प्रकोष्ठ के जरिए शिकायत मिलने पर पुलिस कमिश्नर रघुवीर लाल ने 6 अगस्त को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए।

स्वरूपनगर थाना प्रभारी देवेंद्र सिंह ने बताया कि शाखा प्रबंधक व अज्ञात कर्मचारियों के खिलाफ आपराधिक विश्वासघात अमानत में खयानत की धारा में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। बैंक के रिकॉर्ड्स और सीसीटीवी फुटेज की गहनता से पड़ताल की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed