UP: विवादों पर मोहर या प्रशासनिक फेरबदल, जालौन एसडीएम की बदली कुर्सी, न्यायिक मजिस्ट्रेट बने रिंकू सिंह ‘राही’
Jalaun News: जालौन के एसडीएम रिंकू सिंह राही को विवादों के चलते हटाकर न्यायिक मजिस्ट्रेट उरई बनाया गया है। उनके स्थान पर राकेश सोनी को जालौन का नया एसडीएम नियुक्त किया गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जालौन के उपजिलाधिकारी (एसडीएम) रिंकू सिंह राही को प्रशासनिक फेरबदल के तहत न्यायिक मजिस्ट्रेट उरई के पद पर तैनात किया गया है। हाल के दिनों में वह कई विवादों को लेकर चर्चा में रहे थे। उनके तबादले को जिले में चर्चित घटनाक्रमों से जोड़कर देखा जा रहा है।
रिंकू सिंह राही के खिलाफ हाल ही में जालौन ब्लॉक प्रमुख रामराज निरंजन ने गंभीर आरोप लगाए थे। ब्लॉक प्रमुख का आरोप था कि एसडीएम ने उनके साथ अभद्रता की, धक्का दिया और थप्पड़ मारने का प्रयास किया। मामला तूल पकड़ने के बाद इसकी जांच अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) राजीव राज को सौंपी गई थी।
न्यायिक मजिस्ट्रेट उरई बनाया गया
सूत्रों के अनुसार, जांच के दौरान संबंधित पक्षों के बयान दर्ज किए गए और उपलब्ध साक्ष्यों का परीक्षण किया गया। जांच रिपोर्ट शासन को भेजी गई थी। इसके बाद जारी प्रशासनिक आदेश में रिंकू सिंह राही को जालौन एसडीएम पद से हटाकर न्यायिक मजिस्ट्रेट उरई बनाया गया है।
कई मामलों को लेकर शिकायतें सामने आई हैं
रिंकू सिंह राही पूर्व में भी अपने कार्यशैली और व्यवहार को लेकर विवादों में रहे हैं। जिले में कई मामलों को लेकर उनके खिलाफ शिकायतें सामने आती रही हैं। ऐसे में उनके तबादले को लेकर प्रशासनिक और राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है।
राकेश सोनी को बनाया गया जालौन एसडीएम
हालांकि प्रशासन की ओर से स्थानांतरण को सामान्य प्रशासनिक प्रक्रिया का हिस्सा बताया जा रहा है, लेकिन स्थानीय स्तर पर इसे हालिया विवाद और जांच से जोड़कर देखा जा रहा है। अब लोगों की नजर जांच रिपोर्ट के आधार पर संभावित आगे की कार्रवाई पर टिकी हुई है। वहीं, राकेश सोनी को जालौन एसडीएम बनाया गया है।