सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Six posts will be reserved for women in the Bar-Lawyers Association.

Kanpur News: बार-लॉयर्स एसोसिएशन में महिलाओं के लिए छह पद होंगे आरक्षित

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 24 Mar 2026 02:00 AM IST
विज्ञापन
Six posts will be reserved for women in the Bar-Lawyers Association.
विज्ञापन
कानपुर। बार व लॉयर्स एसोसिएशन की अगली कार्यकारिणी में महिलाओं के लिए छह पद आरक्षित किए जाएंगे। दोनों एसोसिएशन की कार्यकारिणी की संयुक्त बैठक में इस प्रस्ताव पर मुहर लगा दी गई है। जल्द ही इसके लिए आम सभा बुलाई जाएगी और आम सभा में प्रस्ताव पारित होने पर सोसाइटी रजिस्ट्रार के यहां प्रस्ताव भेेजकर दोनों एसोसिएशन के संविधान में संशोधन कराया जाएगा।
Trending Videos


बार और लाॅयर्स एसोसिएशन ने एक नई पहल की है। कचहरी में महिला अधिवक्ताओं की बढ़ती संख्या, समाज में उनकी भागीदारी और धनाभाव व अन्य कारणों से चुनाव में महिला प्रत्याशियों की संख्या कम होने के कारण कार्यकारिणी में महिला सदस्यों की भागीदारी कम हो जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला संबंधी मुद्दे भी दब जाते हैं। इन सभी बातों को लेकर कार्यकारिणी में महिला आरक्षण की मांग उठाई जा रही थी। बार एसोसिएशन की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी और लॉयर्स एसोसिएशन की कार्यकारिणी ने संयुक्त बैठक कर महिला आरक्षण को मंजूरी दे दी। बार में 21 और लॉयर्स में 20 सदस्यीय कार्यकारिणी के लिए चुनाव होते हैं।
लॉयर्स एसोसिएशन के महामंत्री राजीव यादव ने बताया कि मार्च माह में महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं को विशेष तोहफा देने के उद्देश्य से यह प्रस्ताव लाया गया था। दोनों एसोसिएशन की संंयुक्त बैठक में दो पदाधिकारियों के पद व वरिष्ठ और कनिष्ठ कार्यकारिणी के दो-दो पद कुल छह पद महिलाओं के लिए आरक्षित करने पर सहमति बन गई है। पदाधिकारियों के कौन से पद आरक्षित होंगे इसको लेकर मंथन चल रहा है। जल्द ही दोबारा संयुक्त बैठक होगी जिसमें दोनों पदों की भी घोषणा कर दी जाएगी। इसके अलावा संयुक्त वकालतनामा व अधिवक्ता हितों में कई और प्रस्ताव पर भी चर्चा हुई है। सहमति बनते ही उन्हें भी लागू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed