सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Truck Runs Over Woman, Causing Tragic Death; Father and Son Injured

Kanpur Accident: ट्रक ने महिला को रौंदा, दर्दनाक मौत, पिता-पुत्र घायल

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Shikha Pandey Updated Wed, 25 Mar 2026 11:31 PM IST
विज्ञापन
Kanpur: Truck Runs Over Woman, Causing Tragic Death; Father and Son Injured
चकेरी थाना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
चकेरी थानाक्षेत्र में ईद के बाद परिवार संग रेस्टोरेंट जा रहे बाइक सवार को तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। ट्रक की ठोकर से पिता-पुत्र संभल गए लेकिन महिला दूसरी तरफ गिर गई। भागने के प्रयास में ट्रक ने उन्हें कुचल दिया। महिला की मौके पर मौत हो गई। राहगीरों ने ट्रक चालक को पकड़कर पीटा और पुलिस के हवाले कर दिया।
Trending Videos


सुजातगंज के नई बस्ती निवासी मो. शकील सिलाई कारीगर हैं। परिवार में दो बेटे उजैर, हुसैन और पत्नी शबाना (35) थी। ईद के बाद मंगलवार को शकील ने पत्नी व बेटे हुसैन के साथ रोस्टोरेंट जाने का मन बनाया। तीनों बाइक से रात करीब आठ बजे श्यामनगर स्थित छप्पनभोग रेस्टोरेंट जा रहे थे। तीनों श्यामनगर चौकी के समीप पहुंचे कि पीछे से ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में शबाना की मौत हो गई। थाना प्रभारी अजय प्रकाश मिश्र ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। पिता-पुत्र को मामूली चोटें हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed