{"_id":"6a2809c2493fe05ab5096086","slug":"son-of-kaushalya-victim-of-a-brutal-murder-in-haridwar-is-waiting-for-his-mother-s-return-2026-06-09","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मम्मी कब आएंगी?: लोगों को रुला रहा हरिद्वार में मारी गई बांदा की कौशल्या के मासूम बेटे का सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मम्मी कब आएंगी?: लोगों को रुला रहा हरिद्वार में मारी गई बांदा की कौशल्या के मासूम बेटे का सवाल
Wed, 10 Jun 2026 05:40 PM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
Published by: Shikha Pandey
Updated Wed, 10 Jun 2026 05:40 PM IST
सार
Banda News: महिला की हरिद्वार में निर्मम हत्या कर दी गई। मां के लौटने की आस लगाए बैठा मासूम बेटा घर के दरवाजे की ओर देखता रहता है।
विज्ञापन
कौशल्या हत्याकांड
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरिद्वार में निर्मम हत्या की शिकार हुई कौशल्या की मौत की खबर से गांव में मातम पसरा है। गांव की चौपाल से लेकर घरों के आंगन तक हर किसी की जुबान पर एक ही चर्चा है कि प्रेम-प्रसंग के फेर में एक हंसता-खेलता परिवार उजड़ गया। सबसे ज्यादा चिंता उस मासूम बेटे की है, जो अभी तक अपनी मां की मौत की सच्चाई से अनजान है और उसके लौटने का इंतजार कर रहा है।
मृतका की पहली सास टंटी निषाद बताती हैं कि कौशल्या मेहनती और मिलनसार स्वभाव की थी। घर-परिवार के कामकाज में भी वह निपुण थी, लेकिन कुछ गलत फैसलों ने उसकी जिंदगी की दिशा बदल दी। उनका कहना है कि करीब एक साल पहले वह रिश्तेदारी के एक युवक के साथ चली गई थी। उस समय परिवार ने उसे समझाकर वापस लाया और गलती मानकर माफ भी कर दिया था।

बाद में उसने अपनी मर्जी से ओमप्रकाश उर्फ गोविंदा के साथ जीवन बिताने का फैसला किया, जिस पर परिवार ने कोई आपत्ति नहीं की। रविवार को जब पुलिस गांव पहुंची तो कौशल्या का बेटा अनीस सबसे यही पूछता रहा कि उसकी मां को पुलिस क्यों पकड़ा है।
मां का नाम लेते ही उसकी आंखें भर आती हैं। वह बार-बार घर के दरवाजे की ओर देखता है, मानो अभी उसकी मां लौट आएगी। मासूम की बेबसी देखकर गांव के लोग भी भावुक हो उठते हैं। कोई उसे गोद में लेकर चुप कराता है तो कोई यह कहकर दिलासा देता है कि उसकी मां जल्द वापस आ जाएगी।
शक के चलते घुमाने के बहाने हरिद्वार ले जाकर की पत्नी की हत्या
बताते चलें कि हरिद्वार में जंगल से बरामद एक विवाहित महिला के शव की गुत्थी को उत्तराखंड पुलिस ने सुलझाते हुए हमीरपुर तक पहुंची। पुलिस ने महिला के दूसरे पति को मौदहा व जेठ और नंदोई को बांदा से गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच में सामने आया कि युवक को महिला के किसी अन्य व्यक्ति से संपर्क होने का संदेह था। इसी शक के चलते पति ने हत्या की साजिश रचकर अपने बड़े भाई और बहनोई के साथ मिलकर उसे मौत के घाट उतारकर हरिद्वार के जंगल में शव का चेहरा तेजाब से जलाकर फेंक दिया था।