पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Subjected to abuse through forced unnatural acts; pressured to adhere to rigid traditions

दरिंदगी: निकाह के बाद पत्नी से अप्राकृतिक संबंध बनाकर किया प्रताड़ित, चंगुल से बचकर भागी महिला ने सुनाई आपबीती

Sun, 28 Jun 2026 04:56 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा Published by: Shikha Pandey Updated Sun, 28 Jun 2026 04:56 PM IST
सार

Banda News: महिला से अप्राकृतिक संबंध बनाकर उसे प्रताड़ित किया। साथ ही कट्टर परंपरा का पालन करने का दबाव बनाया। पीड़िता ने पति समेत चार नामजद और दो अज्ञात पर रिपोर्ट दर्ज करवाई है।

विज्ञापन
Subjected to abuse through forced unnatural acts; pressured to adhere to rigid traditions
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

निकाह के बाद पत्नी को मुंबई ले जाकर पति ने उसके साथ अप्राकृतिक संबंध बनाकर प्रताड़ित किया। इतना ही नहीं कट्टर परंपरा का पालन कराने के लिए दबाव बनाया। किसी तरह वह अपने भाई के साथ उसके चंगुल से बचकर गांव आ गई। इस पर पति भी परिवार के लोगों के साथ उसके गांव पहुंचा और जबरन साथ ले जाने का प्रयास किया। पड़ोसियों के आने पर पति व ससुराली उसे ले जाने में सफल नहीं हुए। पीड़िता ने पति समेत ससुरालियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन


देहात कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि उसका निकाह फतेहपुर के चांदपुर थाना क्षेत्र के एक व्यक्ति के साथ 27 मई 2022 को हुआ था। निकाह के बाद ससुराली दहेज के लिए ताने देते थे।
विज्ञापन

गर्भवती होने पर अपने गांव आ गई। डिलीवरी का पूरा खर्चा उसके माता-पिता ने उठाया। नवंबर 2025 को ससुराली आए और अच्छे से रखने की बात कहकर अपने साथ ले गए। इसके बाद उसका पति 20 नवंबर को उसे मुंबई ले गया।

वहां पति ने उसके साथ अप्राकृतिक संबंध बनाए। कट्टर परंपरा का पालन करने के लिए कहा। विरोध पर धमकी दी कि बेटी के बड़ी होने पर उसके साथ ही यही कुकृत्य करेगा। मई 2026 में उसका भाई मुंबई आया तो उसने अपने भाई से पूरी घटना बताई।
विज्ञापन

इस पर उसका भाई उसे दो जून को लेकर गांव आ गया। यहां 21 जून को उसका पति, ननद व सास दो अज्ञात लोग आए और धमकाते हुए उसे ले जाने लगे। शोर सुनकर पड़ोसी आ गए, उनके आने पर सभी मौके से भाग निकले।


 

महिला ने अपने पति समेत चार नामजद और दो अज्ञात पर विभिन्न धाराओं पर प्राथमिकी दर्ज कराई है। देहात कोतवाली प्रभारी संजीव चौबे ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed