{"_id":"6a342c0f59f0be98da07a0ab","slug":"teenage-motorcyclist-killed-companion-injured-after-being-hit-by-an-out-of-control-car-kanpur-news-c-216-1-etw1005-144601-2026-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: अनियंत्रित कार की टक्कर से बाइक सवार किशोर की मौत, साथी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: अनियंत्रित कार की टक्कर से बाइक सवार किशोर की मौत, साथी घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बकेवर। आगरा-कानपुर नेशनल हाईवे पर बुधवार देर रात अनियंत्रित कार की टक्कर से बाइक सवार किशोर की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा बकेवर थाना क्षेत्र के बिजौली-आमहार मार्ग के पास हुआ। बाइक सवार किशोर हेलमेट नहीं लगाए था।
लवेदी थाना क्षेत्र के मल्लेपुरा गांव निवासी अंकित (17) पुत्र हरिगोविंद और उसका दोस्त विनय कुमार (16) पुत्र अमोद कुमार किसी परिचित को छोड़ने बकेवर आए थे। घर लौटते समय सिक्सलेन हाईवे पर बिजौली-आमहार मार्ग के निकट अनियंत्रित कार ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों किशोर उछलकर सड़क पर जा गिरे और बाइक के परखच्चे उड़ गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें 50 शैय्या अस्पताल बकेवर में भर्ती कराया था। इमरजेंसी ड्यूटी पर तैनात डॉ. रविंद्र साहू ने प्राथमिक उपचार के बाद बताया कि अंकित के सिर में गंभीर चोट के साथ पैर में फ्रैक्चर था, जबकि विनय को भी कई स्थानों पर गंभीर चोटें आई थीं।
दोनों की हालत नाजुक देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में उपचार के दौरान अंकित की हालत और बिगड़ने पर उसे सैफई रेफर कर दिया गया। यहां देर रात इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। वहीं, विनय का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है। सूचना पर बकेवर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अंकित की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मां गुड्डी देवी ने बताया कि बेटा नोएडा में कूलर की कंपनी में काम करता था। कुछ दिन पहले की गांव आया था। उसे क्या पता था कि सड़क हादसे में उसकी जान चली जाएगी।