{"_id":"69c1a37618f20e5088020dd0","slug":"three-blocks-of-10-storey-building-will-be-built-in-haldwani-like-aiims-kanpur-news-c-12-1-knp1049-1464981-2026-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: हैलट में एम्स की तरह बनेंगे 10 मंजिला भवन के तीन ब्लॉक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: हैलट में एम्स की तरह बनेंगे 10 मंजिला भवन के तीन ब्लॉक
विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। हैलट के 27.5 हजार वर्ग मीटर भूमि पर एम्स की तरह 10 मंजिला भवन के तीन नए ब्लॉक बनेंगे। इसमें रोगियों के लिए दो हजार बेड की व्यवस्था रहेगी। इन्हीं ब्लॉक में आपरेशन थिएटर आदि के साथ डॉक्टरों के रहने की भी व्यवस्था रहेगी। इस संबंध में जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. संजय काला ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रस्ताव रखा है। मुख्यमंत्री ने अपर मुख्य सचिव को प्रस्ताव भेजने के निर्देश दिए हैं।
प्राचार्य डॉ. काला ने बताया कि प्लानिंग कमीशन ने निर्देश दिए हैं कि संस्थान की भूमि का पूरा इस्तेमाल किया जाए। सिंगल फ्लोर की जगह बहुमंजिली इमारत बने। हैलट अस्पताल का भवन 80 वर्ष पुराना हो गया है। सीलन और प्लास्टर झड़ने लगा है। इस भूमि को खाली कराकर तीन नए ब्लॉक बनाए जाने के संबंध में मुख्यमंत्री से बात हुई। मेट्रो के बगल से गुजरने की वजह से भवन की ऊंचाई अधिक भी की जा सकती है। सीएम ने प्रस्ताव अपर मुख्य सचिव को देने के लिए कहा है।
डॉ. काला ने बताया कि इसका नक्शा और शुरुआती प्रस्ताव पहले ही तैयार कर लिया गया था। इसकी अनुमानित धनराशि 1300 करोड़ रुपये है। डॉ. काला ने बताया कि मुख्यमंत्री ने कहा है कि मेडिकल कॉलेज के अस्पतालों को इतना उच्चीकृत किया जाए कि रोगियों को लखनऊ, दिल्ली जाने की जरूरत न पड़े। रोगियों के संपूर्ण इलाज की व्यवस्था अस्पताल में रहे।
Trending Videos