कसाब की जाति-निवास के बाद अब यहां 'माधुरी दीक्षित' ने दिया ये आवेदन, लोग हैरान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यहां दिबियापुर विधानसभा क्षेत्र के बूथ संख्या 105 राणा नगर में किसी ने नया मतदाता पहचान पत्र बनाने को लेकर प्रपत्र 6 भरकर ऑनलाइन आवेदन किया। जो कि पूरी तरह से फर्जी पाया गया है। इस आवेदन पत्र में मशहूर फिल्म अभिनेत्री माधुरी दीक्षित की फोटो अपलोड मिली।
मामले का खुलासा तब हुआ जब विधानसभा क्षेत्र के अजीतमल तहसील स्थित निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण कार्यालय में मतदाता सूची कार्य देख रहे कर्मियों ने उक्त आवेदन का कंप्यूटर सिस्टम में देखा तो वह सन्न रह गए।
क्योंकि रानी देवी (55) पत्नी रामलाल के वोटर कार्ड बनाने संबंधी आवेदन में मशहूर अभिनेत्री माधुरी दीक्षित की फोटो अपलोड थी। मामले की जानकारी होने पर निर्वाचन कार्यालय में हड़कंप मच गया।
जिसके आधार पर जब बीएलओ ने दिबियापुर नगर के राणा नगर वार्ड पहुंचकर आवेदक की जांच पड़ताल की तो उन्हें मालूम हुआ कि संबंधित आवेदन पूरी तरह से गलत है।
रानी देवी नाम की कोई महिला यहां रहती ही नहीं है। बीएलओ अखिलेश कुमार ने आवेदन निरस्त करते हुए जांच रिपोर्ट निर्वाचन कार्यालय में भेजते हुए बताया कि आवेदन में दर्शाया गया मोबाइल नंबर 9411057406 भी गलत पाया गया है।
विधानसभा क्षेत्र के निर्वाचन अधिकारी और एसडीएम विजय प्रताप सिंह ने बताया कि मामला बेहद गंभीर है। जिसकी प्रारंभिक जांच करवाने के बाद दर्शाए गए मोबाइल नंबर और अज्ञात आवेदक के खिलाफ अजीतमल कोतवाली में मामला पंजीकृत कराया गया है। दोषी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।