फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Two Iron Rod Thieves Shot in Legs During Encounter with Bakewar Police, Three Arrested

Etawah: सरिया चोरों से पुलिस की मुठभेड़, दो के पैर में लगी गोली; तीन गिरफ्तार

Sun, 16 Aug 2026 08:34 AM IST
प्रसून शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला,इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,इटावा Published by: प्रसून शुक्ला Updated Sun, 16 Aug 2026 08:34 AM IST
सार

Etawah News: हाईवे किनारे निर्माणाधीन मकान से लोहे का सरिया चोरी करने वाले चोरों से शनिवार को बकेवर पुलिस की मुठभेड़ हो गई। गौतमपुर नहर पुल के पास हुई मुठभेड़ में पुलिस की जवाबी फायरिंग में दो आरोपियों के पैरों में गोली लगी, जबकि तीसरे आरोपी को पुलिस ने आवश्यक बल प्रयोग कर गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
Two Iron Rod Thieves Shot in Legs During Encounter with Bakewar Police, Three Arrested
Two Iron Rod Thieves Shot in Legs During Encounter - फोटो : amar ujala

विस्तार

बकेवर थाना पुलिस की शनिवार को गौतमपुरा नहर पुल के पास सरिया चोरी करने वाले बेखौफ बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी फायरिंग में दो बदमाशों के पैरों में गोली लगी, जबकि तीसरे को पुलिस ने मौके पर घेराबंदी कर दबोच लिया।

विज्ञापन

चौथा आरोपी झाड़ियों का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा, जिसकी तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। पुलिस ने अभियुक्तों के पास से चोरी का 1.25 कुंतल सरिया, वारदात में प्रयुक्त ई-रिक्शा (टिर्री), 3 तमंचे, कारतूस और मोबाइल बरामद किए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

Two Iron Rod Thieves Shot in Legs During Encounter with Bakewar Police, Three Arrested
Two Iron Rod Thieves Shot in Legs During Encounter - फोटो : amar ujala

पुलिस टीम पर बदमाशों ने की फायरिंग

एसपी ग्रामीण श्रीशचंद्र ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि बकेवर के लोहिया नगर निवासी जीतपाल सिंह के निर्माणाधीन मकान से 14 अगस्त की रात अज्ञात चोरों ने सवा कुंतल लोहे का सरिया पार कर दिया था। शनिवार दोपहर थानाध्यक्ष विपिन कुमार मलिक पुलिस बल के साथ गौतमपुरा नहर पुल के पास चेकिंग कर रहे थे।

विज्ञापन

इसी दौरान सूचना मिली कि चार बदमाश टिर्री में चोरी का सरिया लादकर महेवा की ओर से आ रहे हैं। पुलिस ने घेराबंदी कर जब टिर्री रोकने का इशारा किया, तो बदमाशों ने जान से मारने की नीयत से पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी।

Two Iron Rod Thieves Shot in Legs During Encounter with Bakewar Police, Three Arrested
Two Iron Rod Thieves Shot in Legs During Encounter - फोटो : amar ujala

पुलिस की आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्रवाई में नईमुद्दीन उर्फ नईम (26) निवासी आजाद नगर, इटावा के दाहिने पैर में और संदीप उर्फ कल्लू (32) निवासी सुभाष नगर, बकेवर के बाएं पैर में गोली लगी। दोनों घायलों को इलाज के लिए सीएचसी महेवा भेजा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed