Farrukhabad: सड़क किनारे नाले में पड़ी मिली युवक की लाश, शिनाख्त के प्रयास में जुटी पुलिस
Farrukhabad News: कायमगंज के गंगा दरवाजा रोड स्थित शिवाला धाम के पास सोमवार सुबह सड़क किनारे बने नाले में एक अज्ञात युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और उसकी शिनाख्त के प्रयास शुरू कर दिए हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कायमगंज कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत मोहल्ला गंगा दरवाजा रोड स्थित शिवाला धाम के पास सोमवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब सड़क किनारे बने नाले में एक अज्ञात युवक का शव पड़ा मिला। सुबह नाले में शव तैरता देख स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद शव को नाले से बाहर निकलवाया और शिनाख्त की कोशिशें शुरू कर दी हैं।
सफेद टी-शर्ट और हाफ नेकर पहने था मृतक
पुलिस के अनुसार, मृतक युवक की उम्र लगभग 30 वर्ष के आसपास प्रतीत हो रही है। युवक ने सफेद रंग की टी-शर्ट और हाफ नेकर पहन रखी थी। काफी प्रयास के बाद भी मृतक की तत्काल पहचान नहीं हो सकी। पुलिस आसपास के लोगों और स्थानीय दुकानदारों से पूछताछ कर उसकी शिनाख्त कराने के प्रयास में जुटी हुई है।
नशे में गिरकर मौत की आशंका, पुलिस जांच में जुटी
घटना की जानकारी मिलते ही प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार शुक्ल पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। प्राथमिक जांच के आधार पर आशंका जताई जा रही है कि युवक अत्यधिक शराब के नशे की हालत में अनियंत्रित होकर नाले में गिर गया होगा, जिससे डूबने या दम घुटने से उसकी मौत हो गई। हालांकि, पुलिस अन्य सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की छानबीन कर रही है।
प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार शुक्ल ने बताया कि शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मौत के वास्तविक कारणों का सटीक पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। आसपास के थानों को भी हुलिए के आधार पर सूचना भेजकर शव की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।