{"_id":"6a0371dcc666be29ab0dc3a6","slug":"unnao-accident-uncle-killed-in-bolero-collision-nephew-and-brother-in-law-injured-2026-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao Accident: बोलेरो की टक्कर से चाचा की मौत, भतीजा और बहनोई घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao Accident: बोलेरो की टक्कर से चाचा की मौत, भतीजा और बहनोई घायल
Wed, 13 May 2026 12:13 AM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
Published by: Shikha Pandey
Updated Wed, 13 May 2026 12:13 AM IST
सार
सड़क दुर्घटना में चाचा की मौत हो गई जबकि दो लोग घायल हो गए। हादसा संडीला-बांगरमऊ मार्ग पर हुआ।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
संडीला-बांगरमऊ मार्ग पर शारदा नहर के पास तेज रफ्तार बोलेरो दो बाइकों में टक्कर मारते हुए पलट गई। हादसे में बाइक सवार चाचा की मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल भतीजे को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। दूसरे घायल को परिजन लखनऊ ट्रॉमा सेंटर लेकर चले गए। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे।
हसनगंज कोतवाली के अकबरपुर गांव निवासी अभिषेक (35), भतीजे भीष्म (25) के साथ थे। दूसरी बाइक में अभिषेक के बहनोई फतेहपुर चौरासी के तकिया सराय गांव निवासी आकाश (22) थे। तीनों रात करीब 10 बजे एक शादी में शामिल होने जा रहे थे। संडीला- बांगरमऊ मार्ग पर बेहटामुजावर थाना क्षेत्र में शारदा नहर पुल के पास तेज रफ्तार बोलेरो ने दोनों बाइक में पीछे से टक्कर मारते हुए अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में दो बाइकों में सवार तीनों लोग घायल हो गए।
राहगीरों की सूचना पर पुलिस ने तीनों को स्वास्थ्य केंद्र भेजा जहां अभिषेक को मृत घोषित कर दिया गया और भीष्म को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। घायल आकाश को परिजन लखनऊ लेकर चले गए। अभिषेक, गांव की बाजार में कपड़े की दुकान किए था। पिता की दो साल पहले बीमारी से मौत हो गई थी। बहन फूलकुमारी, नेहा और आरती की शादी हो चुकी है। चार बहनों का वह इकलौता भाई था। थानाध्यक्ष राजकुमार ने बताया बोलेरो चालक भाग गया है उसका पता लगाया जा रहा है।