{"_id":"6a02fd7048ccc1779e0bbb3f","slug":"unnao-alternate-route-severed-again-as-canal-water-rises-traffic-halted-on-unnao-hardoi-road-2026-05-12","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Unnao: नहर का पानी बढ़ा तो दोबारा कटा वैकल्पिक मार्ग, उन्नाव-हरदोई रोड पर आवागमन ठप, गांवों से निकल रहे वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao: नहर का पानी बढ़ा तो दोबारा कटा वैकल्पिक मार्ग, उन्नाव-हरदोई रोड पर आवागमन ठप, गांवों से निकल रहे वाहन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
Published by: Himanshu Awasthi
Updated Tue, 12 May 2026 03:44 PM IST
विज्ञापन
सार
Unnao News: उन्नाव-हरदोई मार्ग पर दोस्तीनगर में निर्माणाधीन पुलिया का वैकल्पिक रास्ता नहर में पानी बढ़ने से दोबारा कट गया है। निर्माण एजेंसी की लापरवाही के कारण सीधा आवागमन बंद है और वाहनों को गांवों से होकर गुजरना पड़ रहा है।
उन्नाव-हरदोई मार्ग पर फिर कटा अस्थायी रास्ता
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
उन्नाव-हरदोई मार्ग पर दोस्तीनगर के पास पुलिया निर्माण की सुस्त रफ़्तार और लापरवाही ने हजारों राहगीरों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। मंगलवार दोपहर नहर में पानी का बहाव बढ़ते ही निर्माण एजेंसी द्वारा बनाया गया वैकल्पिक रास्ता एक बार फिर बह गया, जिससे मुख्य मार्ग पर सीधा संपर्क पूरी तरह टूट गया है। इससे फिर गांवों से वाहन निकल रहे हैं।
Trending Videos
बताया जा रहा है कि उन्नाव-हरदोई मार्ग पर दोस्तीनगर में निर्माणाधीन पुलिया के पास निर्माण एजेंसी ने पतले पाइप डालकर वैकल्पिक रास्ता बनाया था। सात दिन पहले नहर में पानी आने से वह कट गया था। चार दिन पहले ठेकेदार ने सही तरीके से वैकल्पिक रास्ता बनाने के बाद नहर में बंधा लगाकर पतला रास्ता बनाया था। इससे छोटे वाहन निकलने लगे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
वैकल्पिक रास्ता बनाने के बाद नहर को पाट दिया
हालांकि, भारी वाहनों का आवागमन नहीं शुरू हो सका था। मंगलवार दोपहर यह वैकल्पिक रास्ता फिर कट गया है। शारदा नहर विभाग के एक्सईएन गगन कुमार शुक्ला ने बताया कि हरदोई से पानी आ रहा है। कई दिनों से पूरा पानी पुरवा ब्रांच में छोड़ रहे थे, लेकिन वह भी ओवर फ्लो होने लगी तो मजबूरन उन्नाव ब्रांच में पानी को छोड़ना पड़ा। बताया कि ठेकेदार, नियमानुसार वैकल्पिक रास्ता बनाने के बाद नहर को पाट दिया है। नोटिस दिया गया है।