फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Unnao Kanpur Lucknow Expressway Inauguration Rajnath Gadkari and Yogi to unveil the project

लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे का उद्घाटन: सीएम योगी, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और गडकरी ने फीता काटकर किया लोकार्पण

Mon, 13 Jul 2026 03:46 PM IST
प्रसून शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला,उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,उन्नाव Published by: प्रसून शुक्ला Updated Mon, 13 Jul 2026 03:46 PM IST
सार

Kanpur-Lucknow Expressway Inauguration Updates: कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेसवे का सोमवार को भव्य लोकार्पण होने जा रहा है। सेना के हेलीकॉप्टर से रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक एक्सप्रेसवे लोकार्पण स्थल पर पहुंच गए हैं। चारों नेताओं के पहुंचते ही कार्यक्रम स्थल पर मौजूद जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। कुछ ही देर में 63 किलोमीटर लंबे लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे का लोकार्पण किया जाएगा। एक्सप्रेसवे लोकार्पण से जुड़ा हर अपडेट पढ़ें यहां….

विज्ञापन
Unnao Kanpur Lucknow Expressway Inauguration Rajnath Gadkari and Yogi to unveil the project
inaugurates Lucknow-Kanpur Expressway in Unnao - फोटो : amar ujala

विस्तार

लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे के लोकार्पण समारोह के लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक सेना के हेलीकॉप्टर से कार्यक्रम स्थल पहुंच गए। हेलीकॉप्टर के उतरने के बाद चारों नेताओं का जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों ने स्वागत किया।

विज्ञापन

Unnao Kanpur Lucknow Expressway Inauguration Rajnath Gadkari and Yogi to unveil the project
Kanpur-Lucknow Expressway Inauguration - फोटो : amar ujala

लोकार्पण से पहले सभी अतिथियों ने भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की ओर से लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन किया। इस दौरान उन्हें लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे की निर्माण प्रक्रिया, परियोजना की प्रमुख विशेषताओं और इससे होने वाले लाभों की जानकारी दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

Unnao Kanpur Lucknow Expressway Inauguration Rajnath Gadkari and Yogi to unveil the project
Kanpur-Lucknow Expressway - फोटो : amar ujala




इसके बाद सभी अतिथि मुख्य मंच पर पहुंचे। कुछ ही देर में 63 किलोमीटर लंबे लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे का लोकार्पण कर इसे जनता को समर्पित किया जाएगा। समारोह स्थल पर बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी और स्थानीय लोग मौजूद हैं
विज्ञापन

राह हुई आसान, दो हाईवे से जुड़ा

लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे के चालू होने से जिले के लोगों को भी सबसे ज्यादा फायदा पहुंचेगा। यह एक्सप्रेसवे दो हाईवे को जोड़ रहा है। इसी कारण जिलेवासी इस एक्सप्रेसवे के जरिए एक तरफ लालगंज रायबरेली पहुंच सकेंगे। वहीं, दूसरी ओर कानपुर-लखनऊ हाईवे पर भी आ जा सकेंगे।

Unnao Kanpur Lucknow Expressway Inauguration Rajnath Gadkari and Yogi to unveil the project
inaugurates Lucknow-Kanpur Expressway in Unnao - फोटो : amar ujala

एनएचएआई के अफसरों के मुताबिक, इस एक्सप्रेसवे पर यात्रा करते समय टोल चुकाने के लिए गाड़ी की रफ्तार कम नहीं करनी होगी और न ही कोई बैरियर होगा। टोल प्लाजा से 500 मीटर पहले लगे हाई डेफिनेशन कैमरे गाड़ी की नंबर प्लेट और फास्टैग को रफ्तार में ही स्कैन कर लेंगे।

वहीं, इस एक्सप्रेसवे की एक ओर की दूरी तय करने में आपकी कार में 210 रुपये की सीएनजी खर्च होगी। इसके अलावा डीजल व पेट्रोल की छोटी कार में क्रमश: 230 व 250 रुपये का खर्च आएगा। एक ओर के टोल टैक्स के रूप में अपनी जेब से 275 रुपये चुकाने होंगे।

इससे कुल यात्रा में आपको 485 रुपये व्यय करने होंगे। वहीं, पुराना हाईवे (एनएच-27) में आपको एक तरफ का मात्र 95 रुपये का टोल देना होगा। इस रास्ते आपकी यात्रा 305 रुपये में पूरी हो जाएगी। इस तरह डीजल कार में 505 व पेट्रोल कार में 525 रुपये का खर्च आएगा। समय भी मात्र आधा घंटा ज्यादा लगेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed