{"_id":"6a54ceb3a1e8324dfc028667","slug":"up-woman-says-he-sexually-exploited-her-for-a-long-time-and-is-now-issuing-threats-2026-07-13","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: युवती बोली- लंबे समय तक करता रहा यौन शोषण, अब दूसरी जगह शादी हो रही तो युवक दूल्हे की हत्या की दे रहा धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: युवती बोली- लंबे समय तक करता रहा यौन शोषण, अब दूसरी जगह शादी हो रही तो युवक दूल्हे की हत्या की दे रहा धमकी
Mon, 13 Jul 2026 05:12 PM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
Published by: Shikha Pandey
Updated Mon, 13 Jul 2026 05:12 PM IST
सार
Jalaun News: युवती ने एसपी से कार्रवाई की गुहार लगाई है। परिवार ने सुरक्षा और शांतिपूर्ण ढंग से विवाह संपन्न कराने की मांग की है।
विज्ञापन
घटना की जानकारी देती युवती
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जालौन कोतवाली क्षेत्र की एक महिला ने पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह को शिकायती पत्र देकर अपनी 21 वर्षीय पुत्री के साथ लंबे समय तक कथित यौन शोषण, मारपीट और शादी में बाधा डालने के आरोप लगाए हैं। पीड़ित पक्ष ने गांव के ही एक युवक और उसके परिवार के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल मामले में एफआईआर दर्ज नहीं हुई है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।
शिकायती पत्र के अनुसार, आरोपी युवक किशोरावस्था से ही युवती का कथित रूप से यौन शोषण करता रहा। परिवार का कहना है कि सामाजिक बदनामी के डर से उन्होंने पहले मामले को सार्वजनिक नहीं किया। परिजनों के मुताबिक पूर्व में आरोपी युवती को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया था, जिसके बाद पुलिस ने युवती को बरामद कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया था। पीड़िता की मां ने बताया कि युवती का विवाह 15 जुलाई को तय है।

आरोप है कि शादी की जानकारी मिलने के बाद नौ जुलाई को आरोपी युवक घर में घुस आया और युवती पर अपने साथ चलने का दबाव बनाने लगा। विरोध करने पर उसने युवती के साथ मारपीट की और अशोभनीय हरकतें कीं।
परिजनों का आरोप है कि शोर सुनकर मौके पर पहुंची युवती की मां और छोटी बहन के साथ भी मारपीट की गई।
परिजनों का आरोप है कि शोर सुनकर मौके पर पहुंची युवती की मां और छोटी बहन के साथ भी मारपीट की गई।
शिकायत में यह भी कहा गया है कि आरोपी ने शादी के दिन दूल्हे की हत्या करने और पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी। आरोपी की मां पर भी गाली-गलौज करने और विवाह नहीं होने देने की धमकी देने का आरोप लगाया गया है।
पीड़ित परिवार ने एसपी से मामले में रिपोर्ट दर्ज कर सख्त कार्रवाई करने, परिवार को सुरक्षा उपलब्ध कराने और युवती का विवाह शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने की मांग की है।