फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   FIR lodged in cyber fraud case, accused's account frozen

Jalaun News: साइबर धोखाधड़ी में प्राथमिकी दर्ज, आरोपी का खाता फ्रीज

Mon, 13 Jul 2026 12:44 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jul 2026 12:44 AM IST
विज्ञापन
FIR lodged in cyber fraud case, accused's account frozen
जालौन। नौकरी दिलाने के नाम पर व्हाट्सएप के जरिए संपर्क कर लोगों से साइबर अपराधियों ने धोखाधड़ी की। ठगी की रकम को स्थानीय युवक के बैंक खाते में ट्रांसफर किया गया। धोखाधड़ी के मामले में पुलिस ने खाता धारक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

केंद्र सरकार के समन्वय प्रतिबिंब पोर्टल से प्राप्त सूचना के आधार पर एसआई शिवम सिंह सेंगर ने मामले की जांच की। इसमें भायंदर (महाराष्ट्र) में एक व्यक्ति को व्हाट्सएप पर जॉब का लालच देकर उससे रकम मंगवाई गई। इसमें पहले संबंधित व्यक्ति से 15900 रुपये मंगवाए गए। इसके बाद जब दूसरी बार रुपये देने के लिए कहा गया। शक होने पर संबंधित व्यक्ति ने पुलिस में शिकायत दर्ज की।
विज्ञापन

इसी तरह तेलांगना राज्य के हैदराबाद सिटी के फिल्मनगर थाने में शिकायत दर्ज की गई। इसमें बताया गया कि व्हाट्सएप पर जॉब का लालच देकर उससे 10000 रुपये मंगवाए गए। इसी तरह 10000 रुपये का एक और लेनदेन हुआ। पुलिस जांच में जिस खाते में रकम ट्रांसफर की गई वह कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला चिमनदुबे निवासी संदीप कुमार का था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन मामलों में पीड़ितों से नौकरी, प्रीपेड टास्क और व्हाट्सऐप-टेलीग्राम लिंक के जरिए पैसे जमा कराए गए थे। पुलिस के अनुसार संदिग्ध खाते का उपयोग वित्तीय धोखाधड़ी, साइबर अपराध, नौकरी के नाम पर ठगी, लालच, फिशिंग और एपीके फाइल स्कैम जैसे मामलों में धन के आवागमन के लिए किया जा रहा था। कोतवाली प्रभारी हरिशंकर चंद ने बताया कि एसआई शिवम सिंह सेंगर की जांच के आधार पर संदीप कुमार के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले की जांच इंस्पेक्टर क्राइम विवेक कुमार मौर्य को सौंपी गई है। पुलिस ने बैंक को खाता फ्रीज कराने और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed