फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Temperature rose by one degree; humid conditions prevailed in the afternoon, while cool breezes brought relief in the evening.

Jalaun News: एक डिग्री चढ़ा पारा, दोपहर में उमस, शाम को ठंडी हवाओं ने दी राहत

Mon, 13 Jul 2026 12:47 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jul 2026 12:47 AM IST
विज्ञापन
Temperature rose by one degree; humid conditions prevailed in the afternoon, while cool breezes brought relief in the evening.
उरई। जिले में रविवार को तापमान में करीब एक डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई, जिससे दिनभर गर्मी और उमस का असर बना रहा। दोपहर के समय तेज धूप और चिपचिपी उमस ने लोगों को परेशान किया, जबकि शाम के समय चली ठंडी हवाओं ने मौसम को सुहाना बना दिया और लोगों को राहत मिली।
विज्ञापन



शनिवार को जिले का अधिकतम तापमान 37.7 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 30.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। वहीं रविवार को अधिकतम तापमान बढ़कर 38.6 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया, जबकि न्यूनतम तापमान मामूली गिरावट के साथ 30.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन




मौसम में आए इस बदलाव के चलते दिन के समय लोग पसीने और उमस से परेशान रहे। बाजारों, कार्यालयों और सार्वजनिक स्थानों पर लोगों को गर्मी का असर झेलना पड़ा। हालांकि शाम ढलने के बाद चली ठंडी हवाओं ने मौसम में नरमी ला दी और लोगों ने राहत महसूस की।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम वैज्ञानिक विस्टर जोशी ने बताया कि जिले में मंगलवार, बुधवार और बृहस्पतिवार को बारिश होने की संभावना है। बारिश होने पर तापमान में हल्की गिरावट दर्ज हो सकती है, जिससे लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed