{"_id":"6a53e8d017cbc4916004befd","slug":"railway-crossing-boom-broken-case-registered-against-vehicle-driver-orai-news-c-224-1-ori1005-146724-2026-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: रेलवे फाटक का बूम टूटा, वाहन चालक पर रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: रेलवे फाटक का बूम टूटा, वाहन चालक पर रिपोर्ट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आटा। आटा-उसरगांव के बीच स्थित रेलवे क्रासिंग नंबर 189 का बूम अज्ञात वाहन की टक्कर से क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के बाद वाहन चालक मौके से भाग गया। सूचना मिलने पर आरपीएफ ने अज्ञात वाहन और चालक के खिलाफ रेलवे एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
शनिवार की रात 11:08 बजे आरपीएफ को झांसी कंट्रोल रूम से सूचना मिली कि आटा-उसरगांव रेलवे क्रॉसिंग नंबर 189 का गेट बूम किसी अज्ञात वाहन ने क्षतिग्रस्त कर दिया है। सूचना पर आरपीएफ दरोगा अतुल कुमार टीम के साथ मौके पर पहुंचे। वहां सिग्नल विभाग के एसएसई अजय सगरवाल टीम के साथ मौजूद थी। संयुक्त निरीक्षण में पाया गया कि रेलवे फाटक के उत्तर दिशा की ओर लगा बूम क्षतिग्रस्त था। ड्यूटी पर तैनात गेटमैन रणधीर यादव ने बताया कि रात करीब 10:32 बजे डाउन दिशा से स्पेशल ट्रेन (09094) गुजरने के लिए फाटक बंद किया गया था। ट्रेन के गुजरने के दौरान ही हाईवे की ओर से आए किसी अज्ञात वाहन ने बंद गेट बूम में टक्कर मार दी और चालक वाहन समेत मौके से भाग निकला।
गेटमैन ने बताया कि ट्रेन को सुरक्षित पास कराने के बाद वह मौके पर पहुंचा तो बूम टूटा मिला। इसकी सूचना तत्काल आटा स्टेशन के उप स्टेशन प्रबंधक को दी गई। बाद में सिग्नल विभाग ने रात 2:05 बजे क्षतिग्रस्त गेट को अस्थायी रूप से दुरुस्त कर यातायात सामान्य कराया। रेलवे अधिकारियों के अनुसार घटना से किसी भी रेलगाड़ी का संचालन प्रभावित नहीं हुआ, लेकिन रेलवे को करीब 10 हजार रुपये की क्षति हुई है। आरपीएफ ने आसपास के क्षेत्र में वाहन और चालक की तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। आरपीएफ ने अज्ञात वाहन और चालक के खिलाफ रेलवे एक्ट में मामला दर्ज किया है। मामले की जांच दरोगा कोमल सिंह को सौंपी गई है।