फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Unnao: Piling Machine Tank Bursts; Assistant Operator Burnt Alive

Unnao: पाइलिंग मशीन का टैंक फटा, सहायक ऑपरेटर जिंदा जला, आधे घंटे बाद पहुंची पुलिस; श्रमिकों ने किया हंगामा

Sat, 09 May 2026 10:14 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: Shikha Pandey Updated Sat, 09 May 2026 10:14 PM IST
सार

उन्नाव के सराय कटियान स्थित औद्योगिक गलियारे में हादसा हुआ। ऑपरेटर ने कूदकर जान बचाई। पुलिस बदायूं से आए परिजनों से बातचीत कर मामला सुलझाने में जुटी है। 

विज्ञापन
Unnao: Piling Machine Tank Bursts; Assistant Operator Burnt Alive
मौके पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सराय कटियान स्थित औद्योगिक गलियारे में शनिवार शाम चार बजे पोलैंड की कैनपैक कंपनी की फैक्टरी के निर्माण स्थल पर पाइलिंग मशीन के डीजल टैंक में विस्फोट हो गया। इससे मौके पर ही जिंदा जलने से सहायक ऑपरेटर उमेश की दर्दनाक मौत हो गई। मशीन के ऑपरेटर अवधेश ने कूदकर जान बचाई।
विज्ञापन


बदायूं जिले के हजरतपुर थाना क्षेत्र के कोटरा मजरा निवासी उमेश (35) पाइलिंग मशीन में सहायक ऑपरेटर थे। चचेरे भाई अवधेश मशीन के ऑपरेटर हैं। वह गंगा एक्सप्रेसवे के किनारे स्थित सराय कटियान के औद्योगिक गलियारे में कैनपैक कंपनी के फैक्टरी निर्माण में पाइलिंग कर रहे थे। शनिवार को काम के दौरान पाइलिंग मशीन में तकनीकी खराबी आ गई। उमेश और अवधेश उसे सही करने लगे। शाम करीब चार बजे मशीन के डीजल टैंक में अचानक भीषण विस्फोट हो गया। इससे आग की लपटें तेजी से फैल गईं। अवधेश ने तो तुरंत कूदकर जान बचा ली लेकिन उमेश आग की चपेट में आ गए। देखते ही देखते आग का गोला बन गए। बुरी तरह जलने से उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


उमेश की मौत से गुस्साए श्रमिकों ने निर्माण स्थल पर हंगामा किया। कंपनी प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाए। श्रमिकों ने कहा कि कंपनी ने तत्काल एम्बुलेंस नहीं बुलाई। यह भी आरोप है कि उन्हें गेट के बाहर भी नहीं जाने दिया गया। इससे घायल को समय पर मदद नहीं मिल पाई। घटना की सूचना मिलने के आधे घंटे बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने जब शव उठाने की कोशिश की तो श्रमिकों का गुस्सा और बढ़ गया। मृतक के चचेरे भाई अवधेश ने कहा कि जब तक बदायूं से परिजन नहीं आ जाते, तब तक शव नहीं उठने देंगे। दही थानाध्यक्ष ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि श्रमिकों को शांत कराने का प्रयास चल रहा है। मृतक के परिजन आ गए हैं और उनसे वार्ता चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed