{"_id":"6a1f07dab71c99879b04cb17","slug":"up-newly-married-woman-commits-suicide-by-consuming-poison-at-her-in-laws-house-2026-06-02","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: नवविवाहिता ने ससुराल में जहर खाकर दी जान, इंस्पेक्टर बोले- पसंद की शादी न होने की चर्चा, परिजन साधे चुप्पी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: नवविवाहिता ने ससुराल में जहर खाकर दी जान, इंस्पेक्टर बोले- पसंद की शादी न होने की चर्चा, परिजन साधे चुप्पी
Tue, 02 Jun 2026 10:12 PM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
Published by: Shikha Pandey
Updated Tue, 02 Jun 2026 10:12 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नवविवाहिता ने ससुराल में जहरीला पदार्थ खा लिया। उसकी बिरला हॉस्पिटल सतना में मौत हो गई। पति ने बताया कि किसी तरह का कोई विवाद या झगड़ा नहीं हुआ था। उधर, मायके पक्ष से आए भाई ने कोई आरोप न लगाते हुए पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई करने की बात कही है।
विज्ञापन
फतेहगंज थाना क्षेत्र के चौधरी का पुरवा संग्रामपुर गांव निवासी वीरेंद्र पाल ने बताया कि उसकी पत्नी नान बिट्टी उर्फ तुलसा (23) ने सोमवार को सुबह करीब आठ बजे घर में जहरीला पदार्थ खा लिया। इससे उसकी हालत बिगड़ गई। परिजन उसे लेकर चित्रकूट के सोनेपुर कर्वी जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां से डॉक्टरों ने उसे बिरला हॉस्पिटल सतना के लिए रेफर कर दिया। वहां देर शाम उसकी मौत हो गई। ससुरालियों ने पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया है। पति के मुताबिक, 20 अप्रैल 2026 में शादी हुई थी।
विज्ञापन
शादी के बाद पहली विदा में नौ मई को नान बिट्टी ससुराल आई थी। पति का कहना है कि किसी तरह का कोई विवाद नहीं हुआ। ना ही किसी ने कुछ कहा सुना है। उसने यह आत्मघाती कदम क्यों उठाया वह नहीं बता सकता। वह गुजरात में रहकर फैक्ट्री में मजदूरी करता है।
शादी के चलते वह गांव आया था। उधर, मायका चित्रकूट के अमरपुर बूढ़ा रगौली गांव निवासी भाई देशराज ने बताया कि 20 अप्रैल को शादी की थी। वह इस मामले में कुछ नहीं कह सकता। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर कार्रवाई की जाएगी। फतेहगंज थाना इंस्पेक्टर विजय कुशवाहा ने बताया कि परिजन फिलहाल चुप्पी साधे हैं। हालांकि चर्चाओं में पसंद की शादी न होने की बात सामने आ रही है। मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में पंचनामा भराकर पोस्टमार्टम कराया गया है।