सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   UP: Senior Clerk at District Jail Dies; Admitted to Hospital Due to Illness, Passes Away During Treatment

UP: जिला जेल के वरिष्ठ लिपिक की मौत, बीमारी के चलते अस्पताल में कराया था भर्ती, इलाज के दौरान तोड़ा दम

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद Published by: Shikha Pandey Updated Mon, 25 May 2026 04:24 PM IST
विज्ञापन
सार

Farrukhabad News: प्रेम कुमार श्रीवास्तव बाराबंकी के निवासी थे। जिला जेल में 13 साल से तैनाती थी। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। 

UP: Senior Clerk at District Jail Dies; Admitted to Hospital Due to Illness, Passes Away During Treatment
प्रेम कुमार श्रीवास्तव की फाइल फोटो व बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

जिला जेल के वरिष्ठ लिपिक की बीमारी के चलते लोहिया अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। वह 13 साल से जेल में तैनात थे। मूल रूप से वह बाराबंकी जिले के निवासी हैं। पत्नी व बेटे का रो-रोकर बुरा हाल है। बाराबंकी जिले के थाना व कस्बा बंकी निवासी प्रेम कुमार श्रीवास्तव (57) जिला जेल में 13 साल से वरिष्ठ लिपिक के पद पर तैनात थे। कुछ महीने से वह किडनी व लिवर की दिक्कत से जूझ रहे थे।

Trending Videos


सोमवार सुबह उनकी अचानक हालत खराब हो गई। जेल की एंबुलेंस से दोपहर के समय उन्हें लोहिया अस्पताल लाया गया। यहां से डॉक्टर ने उन्हें रेफर कर दिया। परिजन और जेल कर्मी एंबुलेंस की व्यवस्था कर रहे थे कि उनकी सांसें थम गईं। इस पर परिजन में चीख पुकार मच गई। उनके दो बेटे अमन श्रीवास्तव और मयंक श्रीवास्तव हैं। पत्नी नीता श्रीवास्तव का अस्पताल में रो-रो कर बुरा हाल है। पुत्र अमन ने बताया कि पिता दो भाइयों में बड़े थे। उनके छोटे भाई सुरेश श्रीवास्तव हैं। परिजन बिना पोस्टमार्टम कराए ही शव घर लेकर चले गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed