सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   UP Weather Banda remains hottest place in country for second consecutive day 56-year record broken in Kanpur

UP: बांदा देश में दूसरे दिन भी सबसे गर्म, कानपुर में टूटा 56 साल का रिकॉर्ड; यहां का पारा 50°C तक जाने के आसार

अमर उजाला नेटवर्क, बांदा Published by: Sharukh Khan Updated Mon, 27 Apr 2026 01:18 PM IST
विज्ञापन
सार

यूपी का बांदा जिला देश में दूसरे दिन भी सबसे गर्म रहा। कानपुर में गर्मी के चलते 56 साल का रिकॉर्ड टूट गया। बांदा का पारा 50°C तक जाने के आसार है। 

UP Weather Banda remains hottest place in country for second consecutive day 56-year record broken in Kanpur
up weather - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

उत्तर भारत के कई इलाकों में अधिकतम तापमान 40 से 45 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है। रविवार को उत्तर प्रदेश के बांदा में 46.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया, जो देश में सर्वाधिक गर्म रहा। एक दिन पहले भी 47.7 डिग्री पारे के साथ बांदा तप रहा था। मौसम विभाग की वेबसाइट के मुताबिक, आज यानी 27 अप्रैल को भी अधिकतम तापमान 46 डिग्री सेल्सियस के आसपास है, जबकि न्यूनतम पारा 27 डिग्री सेल्सियस के करीब है। अगले छह दिनों में भी पारा 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे आने के आसार नहीं हैं। मौसम में बदलाव के भी आसार है, जिससे अधिकतम पारे में कुछ गिरावट जरूर देखने को मिल सकती है।

Trending Videos


कानपुर में अप्रैल माह में पड़ रही गर्मी ने 56 वर्षों का रिकॉर्ड तोड़ा है। कानपुर के चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिक विवि के मौसम विभाग में उपलब्ध अप्रैल माह के आंकड़ों के मुताबिक 26 अप्रैल (रविवार) को पारा सबसे अधिक 44.1 डिग्री पर पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम विभाग के नोडल अधिकारी अजय मिश्रा ने बताया कि वर्ष 1971 से 2026 तक अप्रैल माह में अधिकतम पारा इतना कभी नहीं गया। रविवार को राजस्थान के बाड़मेर और जैसलमेर में 46 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड हुआ। 45.7 डिग्री सेल्सियस के साथ प्रयागराज देश में तीसरा सबसे गर्म स्थान रहा। 

देशभर में इस समय मौसम के दो विपरीत रूप एक साथ देखने को मिल रहे हैं। उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत के बड़े हिस्से भीषण गर्मी और लू की चपेट में हैं, जबकि पूर्वोत्तर राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। पूर्वोत्तर भारत में 27 अप्रैल से 2 मई तक तेज बारिश का दौर जारी रहने का अनुमान है।

 

बांदा में 50 डिग्री तक पारा जाने के आसार
बांदा जिले का अधिकतम तापमान रविवार को 46.6 डिग्री दर्ज किया गया। सूरज की तेज तपिश इतनी तेज थी कि लोगों को एक दो डिग्री अधिक होने का एहसास हुआ। लू के थपेड़ों से लोग बेहाल हैं। मौसम वैज्ञानिक ने अधिकतम तापमान 50 डिग्री तक पहुंचने का अंदेशा जताया है।
 

रविवार सुबह 11 बजे से पारा चढ़ना शुरू हुआ और दोपहर दो बजे तक 46.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। शाम पांच बजे तक तापमान 47 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया, जिससे लोगों का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक सड़कें लगभग सुनसान रहीं, क्योंकि लू के थपेड़ों ने लोगों को घरों में कैद रहने पर मजबूर कर दिया।

 

मौसमी फल जैसे खीरा और ककड़ी की ठेलियों पर लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत पाते देखा गया। हवा में नमी का स्तर 30 प्रतिशत तक गिरने के कारण लू का असर और भी बढ़ गया।

प्रमुख चौराहों जैसे महाराणा प्रताप चौक, बाबूलाल चौराहा और झांसी-मिर्जापुर हाईवे पर दोपहर के समय सन्नाटा पसरा रहा, इक्का-दुक्का लोग ही बाइक और कार से गुजरते दिखाई दिए। प्रोफेसर दिनेश शाहा ने बताया कि अधिकतम तापमान 50 डिग्री होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed